{"_id":"63564d6403e4db6c1b13ec56","slug":"mosquitoes-and-water-are-found-in-home-in-agra-thousands-of-rupees-will-be-challaned","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra news: घर में मच्छर मिले तो कटेगा हजारों रुपये का चालान, घर-घर टीमें दे रहीं दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra news: घर में मच्छर मिले तो कटेगा हजारों रुपये का चालान, घर-घर टीमें दे रहीं दस्तक
Mon, 24 Oct 2022 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 24 Oct 2022 02:01 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमें अब घर घर दस्तक दे रही हैं। यदि टीम को आपके घर में मच्छर मिले, तो सीधे चालान कटेगा। इस अभियान की शुरूआत हो चुकी है। टीम ने अब तक आठ लोगों के चालान भी किए हैं।
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। घरों में मच्छर न पनपे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमें घर घर दस्तक दे रही हैं। इस अभियान के तहत नगर निगम की ओर से 8 लोगों का चालान भी किया गया है। कूलर और छत पर रखे बर्तनों में जमा पानी को खाली भी कराया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत घर घर टीमें दस्तक दे रही हैं। प्रदेश स्तर से नामित नोडल अधिकारी व संयुक्त निदेशक, डेंगू डिवीजन डॉ. विकास सिंघल ने शनिवार शाम को अभियान की ऑनलाइन समीक्षा की। उन्होंने 18 अक्तूबर को जीवनी मंडी और नगला पदी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गई थीं। आशाएं व एएनएम का काम संतोषजनक नहीं मिला था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिवाली की सुबह बड़ा हादसा: कासगंज में गैस सिलेंडर फटा, दो मंजिला मकान गिरा, युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर
ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के चलते बदला गया समय, रात में भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत घर घर टीमें दस्तक दे रही हैं। प्रदेश स्तर से नामित नोडल अधिकारी व संयुक्त निदेशक, डेंगू डिवीजन डॉ. विकास सिंघल ने शनिवार शाम को अभियान की ऑनलाइन समीक्षा की। उन्होंने 18 अक्तूबर को जीवनी मंडी और नगला पदी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गई थीं। आशाएं व एएनएम का काम संतोषजनक नहीं मिला था।
विज्ञापन
की गई समीक्षा बैठक
समीक्षा बैठक में भी नोडल अधिकारी ने आशाओं और एएनएम की सक्रियता बढ़ाने और उन्हें शासन स्तर से जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप काम करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। नोडल अधिकारी को घरों में मच्छर पाए जाने पर किए गए चालान के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिवाली की सुबह बड़ा हादसा: कासगंज में गैस सिलेंडर फटा, दो मंजिला मकान गिरा, युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर
जिले में डेंगू के 8 मरीज मिल चुके
इस वर्ष जिले में डेंगू के 8 मरीज मिल चुके हैं। अच्छी बात यह है कि इस माह कोई मरीज सामने नहीं आया है। आखिरी मरीज 3 अक्तूबर को मिला था। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड की शुरुआत होने लगी है, कुछ दिन और सावधानी बरती जाए तो मच्छरों के काटने का प्रभाव नहीं पड़ेगा। डेंगू का खतरा टल जाएगा।ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के चलते बदला गया समय, रात में भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी