फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   house collapsed due to cylinder explosion youth death condition of three women critical

दिवाली की सुबह बड़ा हादसा: कासगंज में गैस सिलेंडर फटा, दो मंजिला मकान गिरा, युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Mon, 24 Oct 2022 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 12:43 PM IST
सार

घर में लगातार दो धमाके हुए, जिससे दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन
house collapsed due to cylinder explosion youth death condition of three women critical
मकान हुआ धराशायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में दिवाली के ऐन वक्त एक ऐसी घटना घट गई, जिसने लोगों के दिलों को झकझोर दिया। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर के फटने से एक मकान का लेंटर भरभरा कर गिर गया, जिसके नीचे खाना बना रहीं तीन महिलाएं और एक युवक दब गए। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। महिलाओं को उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

यहां की है घटना 

पूरा मामला कासगंज जनपद की पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझोला का है। यहां सोनेलाल पुत्र हेतराम का मकान है। सोमवार की सुबह महिलाएं गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं, तभी सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर खाना बना रही महिला पूनम का पति सुदयवीर पुत्र राम दत्त अपनी पत्नी के निकट पहुंचा कि अचानक मकान का पूरा लेंटर भरभरा कर गिर गया। लेंटर के गिरते ही समीप रखा दूसरा गैस का सिलेंडर भी फट गया। 
विज्ञापन

लगातार हुए दो धमाके

लगातार दो धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर तत्काल दरियावगंज चौकी इंचार्ज सतपाल भाटी पटियाली कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाया, जिसमें सुदयवीर की मौके पर ही मौत हो गई तो वही तीन महिलाएं पूनम पत्नी श्यामवीर, पूनम पत्नी सुदयवीर, गुड्डू देवी पत्नी उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन घायल सभी महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए घायलों को आगरा रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed