फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than two lakh people banned on the fear of disturbing the assembly election in agra zone

आगरा जोन में पुलिस की कार्रवाई: चुनाव में खलल डालने की आशंका पर 2.07 लाख खुराफाती पाबंद

Sat, 22 Jan 2022 10:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 10:33 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले आगरा जोन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चुनाव में खलल डालने की आशंका पर दो लाख से ज्यादा लोगों को पाबंद किया है। इन लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। 

विज्ञापन
more than two lakh people banned on the fear of disturbing the assembly election in agra zone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जोन में विधानसभा चुनाव के दौरान खलल डालने की आशंका पर 2,07,953 खुराफातियों को पुलिस ने पाबंद करने की कार्रवाई की है। आगरा में सबसे ज्यादा 57 हजार से अधिक पाबंद किए गए हैं। एटा में सबसे कम सात हजार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनको नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कार्रवाई अभी चल रही है।

विज्ञापन

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि चुनाव से पहले खुराफातियों और अपराधियों को चिह्नित करने की कार्रवाई चल रही है। ऑपरेशन पहचान एप में दस साल में किसी न किसी अपराध में जेल भेजे गए आरोपियों का डाटा है। 
विज्ञापन

पिछले चुनावों में बवाल करने वालों की सूची भी पुलिस ने बनाई है। इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पहले बीट सिपाही को घर पर भेजा जा रहा है। वो देख रहे हैं कि आरोपी घर पर हैं या कहीं और रह रहा है। इसके बाद रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है। 2.07 लाख से अधिक लोग पाबंद कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार से लेकर पांच लाख तक में पाबंद 
पुलिस पाबंद करने की कार्रवाई के बाद नोटिस तामील करा रही है। इनमें दस हजार से लेकर पांच लाख रुपये तक में पाबंद किया जा रहा है। पाबंद किए गए लोग बवाल में शामिल मिलते हैं तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। मुचलका राशि की भी वसूली की जाएगी। 

आगरा जोन में यह हुई कार्रवाई
जिला - पाबंद लोगों की संख्या
आगरा - 57,363
मथुरा - 27,126
फिरोजाबाद - 20,839
मैनपुरी - 10,517
अलीगढ़ - 36,224
एटा - 7,864
हाथरस - 18,705
कासगंज - 29,315

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed