फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   more than eight crore rupees will cost to be built of Agra Metro corridors

आगरा मेट्रो: 8380 करोड़ की लागत से बनेंगे दोनों कॉरीडोर, सिकंदरा से ताज तक होंगे 14 स्टेशन

Thu, 29 Oct 2020 01:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
more than eight crore rupees will cost to be built of Agra Metro corridors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

आगरा में मेट्रो के दोनों कॉरीडोर और स्टेशनों के निर्माण की लागत 8380 करोड़ रुपये आएगी। इसमें सिकंदरा से ताजमहल तक कॉरीडोर एक पर करीब पांच हजार करोड़ और कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक कॉरीडोर दो पर 3380 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टेंडर हो जाने के बाद एक-एक चीज का हिसाब लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


शहर में दोनों कॉरीडोर की कुल लंबाई 30 किमी होगी। सिकंदरा से ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहले कॉरीडोर में 14 और कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक दूसरे कॉरीडोर में 15 स्टेशन बनेंगे। 
विज्ञापन



टिकट और यात्रा का किराया प्रोजेक्ट की लागत पर निर्भर करेगा। स्वीकृत डीपीआर के मुताबिक एक से दो किमी सफर पर 12 रुपये, दो से चार किमी तक 20 रुपये और चार से छह किमी तक 40 और छह किमी से अधिक लंबी यात्रा पर 60 रुपये का टिकट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर कोड स्कैन करने पर भी मिलेगा टिकट

सभी 29 स्टेशनों पर स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली होगी। यहां क्यूआर कोड स्कैन करने पर भी टिकट का भुगतान किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि किराया संग्रह की व्यवस्था पीपीपी मॉडल पर होगी। 

राइट्स द्वारा बनाई गई डीपीआर में यात्रा की दूरी व स्टेशन के आधार पर 12 रुपये से 60 रुपये तक किराया लेने का प्रावधान किया है। लेकिन, किराया संग्रह का अंतिम प्रोजेक्ट संबंधित सभी कार्य पूर्ण होने के बाद ही घोषित किया जाएगा। 2024-25 तक आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण होने की संभावना है।

नई तकनीकों का होगा इस्तेमाल

मेट्रो स्टेशनों पर किराया वसूलने के लिए यूपीएमआरसी नई तकनीक इस्तेमाल करेगा। इसमें क्यूआर कोड के अलावा नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) प्रणाली का उपयोग भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed