{"_id":"637b5150ebca5464d46cc4ba","slug":"more-than-15-thousand-children-became-malnutrition-free-in-agra-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संभव मुहिम: आगरा में मां की देखभाल का कमाल, कुपोषण से बाहर आए 15160 नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभव मुहिम: आगरा में मां की देखभाल का कमाल, कुपोषण से बाहर आए 15160 नौनिहाल
Mon, 21 Nov 2022 03:53 PM IST
मुकेश कुमार
देशदीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा
देशदीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Nov 2022 03:53 PM IST
सार
संभव मुहिम के तहत कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया। फिर बच्चों की मांओं की काउंसिलिंग की गई। सुपोषण किट बांटी गईं, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने वितरित कीं थीं पोषण किट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मां की देखभाल ने आगरा जिले में कमाल कर दिया। कुपोषण के जाल से 15 हजार नौनिहालों को बाहर निकाल लिया। सही पोषण, दवाइयों और स्वच्छता से जागरूकता की मिसाल पेश की गई है। पांच महीने में 15,160 बच्चों को कुपोषित व अति कुपोषित श्रेणी से बाहर निकाल पूर्ण स्वस्थ किया है।
विज्ञापन
यह सब संभव हुआ संभव मुहिम से। इसमें कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए। फिर बच्चों मां की काउंसिलिंग की गई। आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, प्रधान, सचिव, शिक्षक और रोजगार सहायक ने उन्हें बताया कि जो आप कर सकती है, वह कोई नहीं कर सकता। कुछ आदतें सुधरीं और तस्वीर बदल गई।
विज्ञापन
सुपोषण किट बांटी गई थीं
मुहिम में सूबे की बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी ने गृह जनपद को मॉडल बनाने के लिए एक हजार से अधिक सुपोषण किट बांटी। पोषण रैलियां निकाली गईं। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार किया गया। जून में जिले में 12,046 बच्चे गंभीर अल्प वजन के शिकार थे। 3349 बच्चे अति कुपोषित श्रेणी में थे।
विज्ञापन
Trending Videos
जुलाई में 2865 बच्चे स्वस्थ हुए। अगस्त में यह संख्या बढ़कर 7021 हो गई। सितंबर में स्वस्थ बच्चे 14,911 हो गए। अक्तूबर में कुपोषित और अति कुपोषित श्रेणी से बाहर आए बच्चों की संख्या 15,160 हो गई। 31 अक्तूबर तक जिले में महज 73 बच्चे अति कुपोषित और 162 बच्चे अल्प वजन वाले हैं।
- आशा व आंगनबाड़ियों से ऐसे बच्चों की नियमित निगरानी की गई।
- महिलाओं की आशाओं ने पोषण काउंसिलिंग की।
- आयरन सीरप, मल्टी विटामिन, डी-वार्मिंग की दवाएं दीं।
- घर जाकर पर्चियां बांटी, बताया गया कैसे दवाएं खिलानी है।
- हाथ धोना, सफाई, खानपान के संबंध में जागरूक किया गया।
- सामुदायिक जागरूकता के लिए शिक्षक, प्रधान शामिल किए।
- हर बुधवार को केला-डे, अंडा-डे और मिल्क डे का आयोजन।
मुख्यमंत्री को भेजी रिपोर्ट
मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने बताया कि इस तरह का प्रदेश में यह पहला प्रयोग है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बच्चों को कुपोषण मुक्त श्रेणी से बाहर निकालने की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी गई है। आगरा के इस संभव मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है।ऐसे जीती जंग
- सबसे पहले कुपोषित व अल्प वजन वाले बच्चे चिह्नित किए।- आशा व आंगनबाड़ियों से ऐसे बच्चों की नियमित निगरानी की गई।
- महिलाओं की आशाओं ने पोषण काउंसिलिंग की।
- आयरन सीरप, मल्टी विटामिन, डी-वार्मिंग की दवाएं दीं।
- घर जाकर पर्चियां बांटी, बताया गया कैसे दवाएं खिलानी है।
- हाथ धोना, सफाई, खानपान के संबंध में जागरूक किया गया।
- सामुदायिक जागरूकता के लिए शिक्षक, प्रधान शामिल किए।
- हर बुधवार को केला-डे, अंडा-डे और मिल्क डे का आयोजन।
| श्रेणी | जून | जुलाई | अगस्त | सितंबर | अक्तूबर |
| अति कुपोषित | 3349 | 274 | 1944 | 137 | 73 |
| अल्प वजन | 12046 | 9784 | 6430 | 347 | 162 |
| सामान्य | 00 | 2865 | 7021 | 14911 | 15160 |