{"_id":"67939340bbb662fef60ae4e7","slug":"morality-lesson-taught-in-scout-guide-camp-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-130835-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्काउट गाइड शिविर में पढ़ाया नैतिकता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्काउट गाइड शिविर में पढ़ाया नैतिकता का पाठ
Fri, 24 Jan 2025 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 Jan 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
- शिविर में 400 छात्रों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। कस्बा के आदर्श जनता इंटर काॅलेज में तीन दिवसीय स्काउट शिविर का आयोजन हो रहा है। शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षकों ने बीपी सिक्स एक्सरसाइज कराने के साथ-साथ निपुणता के गुण सिखाए। नैतिकता का पाठ भी पढ़ाया। शिविर में 400 छात्रों ने भाग लिया।
स्काउट शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षकों ने एक्सरसाइज से शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने का महत्व बताया। प्रशिक्षकों ने स्काउट प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बंधन, सीटी संकेत, स्काउट वर्दी, स्काउट ताली तथा स्काउट के इतिहास की जानकारी दी। पूर्व में काॅलेज के प्रधानाचार्य एके दुबे ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षकों में बल्देव प्रसाद, बृजपाल सिंह यादव, अखिलेश वर्मा, नेहा वर्मा, दयाराम दिनकर, मनोज यादव, आशीष यादव, विपिन दुबे, राहुल त्रिपाठी मौजूद रहे।