फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   moon school oylmpic completed

11वें मून स्कूल ओलंपिक का रंगारंग समापन

Wed, 04 Nov 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Wed, 04 Nov 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
moon school oylmpic completed
सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल ने 11 वें मून स्कूल ओलंपिक में रिकार्ड बनाया है। स्कूल के सिर अंडर-18 बालक और बालिका दोनों वर्गों के चैंपियनशिप का ताज सजा है। मंगलवार शाम एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में समापन समारोह आयोजित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

अंडर-18 बालक वर्ग में सेंट एंड्रूज को 23 अंक मिले। वहीं 18 अकों के साथ जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल ओवरआल रनरअप रहा। बालिका वर्ग में सेंट एंड्रूज ने 11 अंक मिले। सेंट एंथनी जूनियर कालेज, गोपीचंद शिवहरे ने आठ-आठ लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में आठ अंक लेकर सेंट पीटर्स कालेज, कर्नल ब्राइटलैंड, गायत्री पब्लिक स्कूल ओवरआल विजेता रहे। वहीं बालिका वर्ग में सेंट सीएफ एंड्रूज 15 अंक लेकर चैंपियन रहा, 13 अंकों के साथ सेंट एंथनी जूनियर कालेज दूसरे स्थान पर काबिज हुआ। ओवरआल चैंपियनशिप के साथ 71 ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री अभिषेक मिश्रा ने पुरस्कार वितरण किया। प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं को उचित मंच मिलता। उनको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। अभिषेक मिश्रा ने कहा कि यहां के छात्र-छात्राओं में वही जज्बा दिखा जो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में देखने को मिलता है। यह आयोजन आगरा ही नहीं पूरे प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। गायत्री पब्लिक, होली पब्लिक, शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और हाय गाइज डांस एकेडमी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में वाईके गुप्ता, पूरन डाबर, जगदीश अरोड़ा, चंचल मिश्रा, सुरेश गर्ग, तरुण अग्रवाल, उमेश शर्मा, प्रो. अश्वनी शर्मा, राहुल पालीवाल, राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed