{"_id":"6109868b4a8d4423ca31ea30","slug":"monsoon-rain-bring-down-temperature-know-weather-forecast-of-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मानसून की बारिश ने गिराया तापमान, जानें कैसे रहेंगे आने वाले तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मानसून की बारिश ने गिराया तापमान, जानें कैसे रहेंगे आने वाले तीन दिन
Wed, 04 Aug 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:16 AM IST
सार
सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे अधिकतम तापमान, दिन और रात के तापमान में दो डिग्री का अंतर
विज्ञापन
बारिश के दौरान ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मंगलवार को मौसम सुहाना रहा। पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी बनी रही। दिन में कई बार फुहारें तो कभी रिमझिम बारिश हुई। दिनभर में कुल 2.4 मिमी ही बारिश हुई, लेकिन फुहारों ने तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे ला दिया। दिन और रात के तापमान में महज दो डिग्री का अंतर आ गया, जबकि मानसून में सामान्य दिनों में यह अंतर 7 से 10 डिग्री तक रहता है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा तो रात में यह सामान्य से एक डिग्री ऊपर पहुंच गया। सुबह से दोपहर तक फुहारें राहत देती रहीं। शाम को भी काले बादल छाए और एक बार तो झमाझम बारिश के आसार बने, लेकिन रिमझिम बारिश चंद मिनट बाद ही बंद हो गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिन बारिश के आसार हैं। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी बनी रह सकती है, वहीं दिन में पारा सामान्य से नीचे रह सकता है। बृहस्पतिवार को दिन में दो से तीन बार बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं परीक्षा परिणाम: मथुरा में हर्याक्ष और हना को मिले सौ फीसदी अंक, खुशी से झूमे विद्यार्थी