{"_id":"61095bc57f6f7c1b0c11bc8e","slug":"cbse-10th-result-of-mathura-district-hna-sharma-and-haryanksh-get-100-percent-marks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई दसवीं परीक्षा परिणाम: मथुरा में हर्याक्ष और हना को मिले सौ फीसदी अंक, खुशी से झूमे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई दसवीं परीक्षा परिणाम: मथुरा में हर्याक्ष और हना को मिले सौ फीसदी अंक, खुशी से झूमे विद्यार्थी
Wed, 04 Aug 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:16 AM IST
सार
राजीव इंटरनेशनल स्कूल की हना शर्मा और हर्याक्ष अग्रवाल ने मंगलवार को घोषित सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणामों में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर मथुरा जनपद में अपनी धाक जमा दी है।
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं के सौ फीसदी अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जनपद के राजीव इंटरनेशनल स्कूल की हना शर्मा और हर्याक्ष अग्रवाल ने सौ फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। मंगलवार को घोषित सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणामों में इन दोनों विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर मथुरा जनपद में अपनी धाक जमा दी। आरआईएस के सभी 125 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 46 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए हैं। आरके एज्यूकेशन हब के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल और प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल छात्र-छात्राओं की शानदार सफलता पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
संस्था अमरनाथ विद्या आश्रम के कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में छात्र बादल चौधरी और शुभम वशिष्ठ संयुक्त रूप से 98.40 अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर बने हैं। छात्र रितिक चौधरी, शुभम शर्मा एवं रितु ने 98.20 प्रतिशत, स्वीटी कुमारी ने 97.60, पुनीत सिंह ने 97.20, चंचल ने 96.20, रिदम चौधरी और शैली गोला ने 96.00, शुभांगनी अग्रवाल ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय तथा जनपद को गौरवांवित किया है। अमर नाथ शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डॉ. आदित्य कुमार वाजपेयी व प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार वाजपेयी ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
एलीट न्यू जनरेशन इंटरनेशनल स्कूल मथुरा के दसवीं कक्षा की छात्रा लक्षिता अग्रवाल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। 6 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए वह 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। लक्षिता अग्रवाल ने 96.2, योगेश सिंह 96, महक 96, कैफिया कुरैशी 96, काकुल कुंतल 95, कनिष्का 95 प्रतिशत अंक लिए हैं। कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल मथुरा के दसवीं कक्षा की परीक्षा में केशव अग्रवाल ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, ध्रुव सिंघल ने 97.2 से द्वितीय स्थान एवं बानी शर्मा ने 96.4 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रधानाचार्य प्रमोद शर्मा ने बताया कि विद्यालय ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन
सेंट पॉल स्कूल के छात्र आदित्य चौहान 94.2, अग्रिमा भारद्वाज 94.2, भूमि गुप्ता 94.4, विशेष पांडे 94.5, ब्रजेश सिनसिनवार 93.8, प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। रोमैक्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सोनिया ने सर्वोच्च 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. प्रिया चौधरी, चेयरमैन एसपी सिंह एवं निदेशक कृष्णा चौधरी हर्ष जताया है। मदन मोहन कलावती सर्राफ सरस्वती विद्या मंदिर के अवनीश कुमार ने 97.4,चैतन्य चौधरी ने 95.8, अभिषेक कुमार ने 95.4 गर्व पांडेय ने 95 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
रतन लाल फूल कटोरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर छात्रा कुमारी कुहु अग्रवाल ने 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान, कुमारी हर्षिता सिंह ने 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा कुमारी यामिनी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुमारी साक्षी सिंह 97.2,देवयानी श्रीवास्तव 97 प्रतिशत अंक लिए हैं। प्रधानाचार्या डॉ नीता सिंह ने हर्ष जताया है।
रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के छात्र अर्चित अग्रवाल ने 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय मे सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर गौरांग अग्रवाल एवं रुद्राक्ष अग्रवाल रहे जिन्होंने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और तृतीय स्थान पर काजल चौधरी 92.8 प्रतिशत अंकों साथ रहीं। आर्मी स्कूल की सिमरन चौबे 99.2 प्रतिशत के साथ स्कूल में टॉपर रहीं। दूसरी टॉपर रुचि सारस्वत 98.2 प्रतिशत के साथ रहीं। वहीं, वैभव माथुर 97.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। सभी 118 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं और कुमारी मोनिका ने अंग्रेजी, गणित, सामाजिक अध्ययन तथा कम्प्यूटर साइंस में 99 अंक प्राप्त कर विद्यालय में 98.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी क्रम में श्वेतांक, स्नेहा खत्री व मनीश कुमार ने 97.4 प्रतिशत पाकर द्वितीय स्थान एवं गुलशन कुमार और निक्शय कुमार ने 97.2 अंक प्राप्त कर वरीयता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
सीबीएसई दसवीं का परिणाम जारी: आगरा की छात्रा माधवी मंगल ने प्राप्त किए 99 फीसदी अंक