{"_id":"5d3c64578ebc3e6cc4513c36","slug":"monkeys-terror-in-govardhan-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: वन विभाग ने बंदर पकड़ने से किया इनकार, दहशत में हैं गोवर्धन के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: वन विभाग ने बंदर पकड़ने से किया इनकार, दहशत में हैं गोवर्धन के लोग
Sun, 28 Jul 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा, वृंदावन के साथ-साथ गोवर्धन के पथवारी कालोनी के लोग भी बंदरों के आतंक से परेशान हैं। लोगों ने वन विभाग से शिकायत की तो विभाग ने बंदरों को पकड़ने से इनकार कर दिया है। अब लोगों ने स्वयं बंदरों को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शुक्रवार को छात्रा डॉली को बंदर ने स्कूल जाते समय काट लिया था। इससे पहले बंदर ने करिश्मा, मोहनी, दीपक, भगवान सिंह, गौरव, फलित, प्रिंस, भावना, पुष्पेंद्र, चंदू, मुन्नी आदि बच्चों को घायल कर चुका है।
इस संबंध में वन विभाग के क्षेत्राधिकारी ब्रजेश सिंह परमार ने बताया कि नगर पंचायत के सीमा क्षेत्र में वनविभाग का बंदर पकड़ने का अधिकार नहीं है। वन विभाग पर बंदर पकड़ने के लिए पर्याप्त साधन भी नहीं हैं। जबकि एक दिन पहले एसडीएम गोवर्धन ने वन विभाग को बंदर पकड़ने के लिए निर्देश दिए थे।

'जल्द बंदरों को पकड़कर बाहर करो'
कस्बा की पथवारी कॉलोनी में रहने वाले लोग बंदरों से परेशान हैं। लोगों ने दोनों बंदरों को पकड़ने की मांग की है। वार्ड 7 के अंतर्गत पथवारी कॉलोनी निवासी संजू ने बताया कि शिकायत के बाद भी बंदर को नहीं पकड़ रहे हैं।
सर्वेश ने बताया कि रास्ते में बच्चों को काट लेता है। मुन्नी ने बताया कि रात्रि में बंदर अचानक हमला बोल चुके हैं। सूरजमल ने बताया कि बंदरों के डर से लाठी व डंडा लेकर चलते हैं। केशव ने बताया कि बंदर हमला करने के बाद भाग जाते हैं।