फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkeys are destroying farmers' crops in the fields, farmers are worried

Agra News: खेतों में किसानों की फसल उजाड़ रहे बंदर, किसान परेशान

Wed, 18 Dec 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 18 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Monkeys are destroying farmers' crops in the fields, farmers are worried
अमांपुर में फसलों को नुकसान पहुंचाते बंदर - फोटो : संवाद
अमांपुर। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों की संख्या अधिक है। बंदरों के उत्पात से लोग परेशान है। बंदर किसानों की खेतों में खड़ी फसल उजाड़ रहे हैं। वहीं बाग में भी फलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी जनता की समस्या पर नहीं दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से बंदर पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा अमांपुर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों का आतंक दिनप्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बंदरों के भय से लोगों का राह चलना तक दूभर हो गया हैं। बंदर सड़कों और घरों की छतों पर डेरा जमाकर बैठ जाते हैं। आए दिन लोग हमला कर रहे हैं। छोटे बच्चे और महिलाएं घरों की छतों पर जाने से डरती हैं। इतना ही नहीं बंदर खेतों में खड़ी किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बंदर पकड़वाए जाने के लिए नगर पंचायत और वन विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित रुप से शिकायत की है। फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से बंदर को पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


लोगों की समस्या को देखते हुए बंदर पकड़वाए जाने के लिए वन विभाग से पत्राचार किया गया है। जल्द ही क्षेत्र से बंदरों को पकड़वाकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा। - चांद अली, चेयरमैन, नगर पंचायत अमांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed