फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monk Murdered In Agra Crime News

आगरा: कुल्हाड़ी से प्रहार कर साधु की नृशंस हत्या से सनसनी, घटनास्थल पर मिले संघर्ष के निशान

Wed, 17 Mar 2021 12:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Mar 2021 12:21 PM IST
सार

  • मंदिर परिसर में मिला शव
  • घटनास्थल पर मिले संघर्ष के निशान
  • पुलिस जांच में जुटी
  • खून से सनी कुल्हाड़ी भी मिली

विज्ञापन
Monk Murdered In Agra Crime News
साधु की हत्या के बाद जांच पड़ताल करती आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा थाना क्षेत्र में मऊ गांव के जंगल में यमुना किनारे स्थित पथवारी मंदिर के पुजारी शिवगिरी (55) की मंगलवार रात को कुल्हाड़ी से सिर में प्रहार करके हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह पूजा करने आए एक व्यक्ति ने पुजारी का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मंदिर में पड़ी खून से सनी कुल्हाड़ी कब्जे में ले ली। आशंका है कि नशा करने आए अवांक्षनीय तत्व के रोकने पर पुजारी की हत्या की गई है। पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मऊ गांव निवासी होशियार सिंह बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे जंगल में टीले पर बने प्राचीन पथवारी मंदिर में पूजा करने गए थे। पुजारी शिवगिरी अपने कमरे के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़े थे। पास ही एक कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। उन्होंने गांव में आकर लोगों को जानकारी दी। 
विज्ञापन

आगरा: जहरीली गैस से 15 मिनट में उजड़ गया सुरेंद्र का संसार, तीन बेटों की मौत से पिता और मां सदमे में
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस को फोन किया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ हरीपर्वत एएसपी अभिषेक अग्रवाल, थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। बाद में डॉग स्क्वैड और फील्ड यूनिट को बुलाया। आशंका है कि मंदिर के आसपास अवांछनीय तत्वों का जमावड़ा रहता होगा। रात में भी ऐसे ही लोग आए होंगे। पुजारी के मना करने पर हत्या करके फरार हो गए। पुलिस को शराब की बोतल भी मिली हैं। पुलिस फिलहाल गांव की तरफ आने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल पर संघर्ष के भी निशान मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि हत्या में एक या दो व्यक्ति हो सकते हैं। 

एसपी सिटी ने बताया कि पुजारी के जान पहचान के लोगों के बारे में पता किया जा रहा है। गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मंदिर की तरफ कौन आया? यह पता किया जा रहा है। 

फतेहपुर सीकरी के रहने वाले थे पुजारी 
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शिवगिरी 30 साल से पथवारी मंदिर में पुजारी थे। वह मूलरूप से फतेहपुरसीकरी के गांव खेड़ा भोपुर के रहने वाले थे। काफी पुराने होने की वजह से लोग उनके पास आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed