फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monitoring committees do not know how many migrants came

निगरानी समितियों को नहीं पता कितने आए प्रवासी

Mon, 10 May 2021 09:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committees do not know how many migrants came
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में बाहर से आने वाले प्रवासियों की जानकारी देने के लिए बनाईं गईं निगरानी समितियों की लापरवाही से प्रशासन को गांव में बाहर से आने वालों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इतना ही नहीं वे घर में हैं या नहीं इसकी भी निगरानी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना संक्रमण फैलने के बाद सभी ग्राम पंचायतों में शासन के आदेश पर निगरानी समितियों का गठन किया गया था। कुल 549 ग्राम पंचायतों में इनका गठन कर उन्हें सक्रिय किया गया था। इसमें एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटा डीलर समेत अन्य को शामिल किया गया था। इनकी जिम्मेदारी थी कि वे बाहर से आने वाले सभी प्रवासियों की जानकारी प्रशासन को दें।
विज्ञापन

साथ ही कम से कम 14 दिन तक उन्हें घर में रहने के लिए प्रेरित करें। लेकिन इस बार इन निगरानी समितियों ने कोई काम नहीं किया। प्रशासन को निगरानी समितियों ने ये जानकारी नहीं दी कि उनके गांव में कब और कितने प्रवासी आए हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। इसके बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग भी नहीं आती नजर
सभी निगरानी समितियों को ग्राम पंचायत की तरफ से थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर दिए गए थे। इससे प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जानी थी। लेकिन अब ग्राम पंचायतों में न तो थर्मल स्कैनर नजर आते हैं और न ही पल्स ऑक्सीमीटर।
सभी निगरानी समितियों को सक्रिय रहने के आदेश दिए गए हैं। उन्हें थर्मल स्कैनर भी दिए गए हैं। एक बार फिर समितियों को निर्देशित किया जाएगा।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed