फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Molestation Accused Commits Suicide By Hanging Himself In Kasganj District Jail

कासगंज: छेड़छाड़ के आरोपी ने जेल में फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 20 Jul 2021 04:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 20 Jul 2021 04:35 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के चलते एकांतवास बैरक में रखा था आरोपी युवक, गमछे से फंदा लगाकर दी जान 

विज्ञापन
Molestation Accused Commits Suicide By Hanging Himself In Kasganj District Jail
कासगंज जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में मंगलवार सुबह जिला जेल में निरुद्ध कैदी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिवार में भी कोहराम मच गया। जेल प्रशासन ने कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

विज्ञापन

बीती 12 जुलाई को सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव हरपालपुर निवासी देवेंद्र (24) पुत्र शिशुपाल क्षेत्र के ही एक गांव की लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन ने उसे एकांतवास बैरक में रखा था। मंगलवार सुबह कैदी देवेंद्र जेल में ही बने विद्यालय के पीछे जंगले पर गमछे का फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। कैदियों ने जब देवेंद्र का शव फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो जेल प्रशासन को सूचना दी। कैदी के परिजनों को सूचना दी गई। जेल प्रशासन ने कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां कैदी के परिजन भी पहुंच गए, लेकिन कैदी के परिजन खुदकुशी की बात से सहमत नजर नहीं आए और उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त की है। हालांकि जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कैदी ने गमछे से फंदा लगाकर जंगले से लटक कर जान दी है।
विज्ञापन


परिजन बोले समझ से परे
कैदी के भाई विनोद ने बताया कि उनका भाई छेड़छाड़ के आरोप में जेल गया था। मंगलवार सुबह जेल प्रशासन ने भाई द्वारा खुदकुशी करने की खबर दी, लेकिन खुदकुशी की बात हमें समझ नहीं आ रही। मामले की जांच होनी चाहिए। घटना के पीछे कोई और कारण भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर एएन सिंह ने बताया कि कैदी छेड़छाड़ का आरोपी था। उसे एकांतवास के लिए अस्थायी जेल में रखा गया था। मंगलवार सुबह बारिश हो रही थी। किसी तरह उसने अस्थायी जेल के समीप बने बच्चों के विद्यालय के पीछे जंगले से गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

एटा में जमकर बरसे बादल: 'आफत' लेकर आई 10 घंटे की भारी बारिश, शहर से देहात तक 'पानी ही पानी', देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed