फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Moharrm

या हुसैन की सदाओं से ग्राम्यांचन गूंजा

Sun, 25 Oct 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 25 Oct 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Moharrm
मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को कस्बा और देहात में ताजियों का जुलूस निकाला गया। मातमी माहौल में ताजिये करबला में सुपुर्द ए खाक किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी।
विज्ञापन

बाह में सराय, सुनरट्टी और जुलाहपुरी में चौकियों पर रखे ताजिये उठाये गए। इस दौरान खलीफाओं ने तलवारबाजी और पट्टेबाजी का प्रदर्शन किया। करबला में ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए। पप्पू अंसारी, सिराजुद्दीन अंसारी, जमीर हुसैन, अख्तर हुसैन, मुहम्मद यूसुफ, चेयरमैन दिवाकर सिंह गुर्जर, सुनील बाबू मौजूद रहे। जैतपुर के अनीस, सलीम, नफीस, चांदबाबू, इस्लाम मौजूद रहे। नंदगवां, विट्ठौना, सुजानपुरा, नौगवां, चमरौआ में भी मोहर्रम का त्योहार मनाया गया। पिनाहट के मोहल्ला मार, खटीक टूला, चांदनी चौक बावन टूला, हिझरन गली ताजिये निकाले गए।
विज्ञापन

फतेहाबाद जुलूस के दौरान बच्चे, बूढ़े, युवा करतब दिखाते हुए चल रहे थे। बाईपास रोड स्थित करबला पहुंचकर ताजिये सुपुर्द ए खाक किए गये। मंसूर मलिक, इरशाद खां, असलम खां, जाकिर अहमद, जमीर बेग मौजूद रहे। खेरागढ़ के रोशन मोहल्ला में बटनू खां, छुट्टू खां, मिर्जा पाड़ा में मिर्जा सहीद वेग व बौबी मिर्जा, पुरानी तहसील में झब्बू खां व अनीश खा, सराय में अनीष उस्मानी, शौकत उस्मानी की देखरेख में जुलूस निकाले गए। सैंया में निकाले गए ताजिये के जुलूस में छुट्टन खां, सफी मोहम्मद, शराफत खां, नवाब खां, भज्जो खां, अहमद खान आदि मौजूद रहे। मिढ़ाकुर में ताजिये का जुलूस आगरा-जयपुर हाईवे से होकर कब्रिस्तान तक पहुंचा। जलूस में तलवारबाजों ने करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अछनेरा में मोहर्रम की दसवी तारीख को इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया। मोहल्ला गुलाबनगर से मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नवाब उस्मानी के नेतृत्व में ताजिये का जुलूस निकाला गया। यह थाना चौराहा, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, रमचरसी चौक, स्टेशन रोड, छोटा बाजार होते हुए अछनेरा फरह रोड स्थित करबला पहुंचा। यहां ताजिये दफनाये किए गए। इस दौरान काका हाजिराती, जफर हाजिराती, शाहिद कुरैशी, हाजी अली हुसैन, हाजी पप्पू, चांद कुरैशी आदि मौजूद रहे।

एत्मादपुर ताजिये बुढ़िया का ताल स्थित करबला में दफन किए गए। इससे पूर्व मोहल्ला शेखान से मैन बाजार, तकिया चौराहा, पुरानी सब्जीमंडी चौराहा, अंबेडकर पार्क तिराहा, बरहन तिराहा, सर्विस रोड होते हुए करबला पहुंचे। फतेहपुर सीकरी पटेबाजी और गगन भेदी इस्लामिक नारों के बीच ताजिया विभिन्न करबलाओं में सुपुर्द ए खाक किए गये। दोपहर दो बजे से बुलंद दरवाजा चांदा पर रखे गये। यहां सीढ़ियों पर बैठे पर्यटक सैलानी और कस्बाई ताजियों को निहारते रहे। सीकरी चार हिस्सा, दूरा, दाउदपुर  समेत अन्य ग्रामों में भी ताजिये सुपुर्द ए खाक किये गये। कागारौल में जुलूस के दौरान अनवर खां, अल्लादीन, गज्जो खां, मास्टर इस्माइल कुरैशी, जमील अहमद मौजूद रहे। बरहन और आंवलखेडा में निकाले गए जुलूस में काजी अयूब अली, रामू, अफसर अली, फिरोज खां, बसर अली, बावुद्दीन मौजूद रहे। किरावली में 70 ताजियों का जुलूस निकला गया। पुराने चौराहा पर ताजियेदारों का श्याम सिंह ने स्वागत किया। चेयरमैन जगदीश सिंह, हाजी सुल्लतान, एदल सिंह, सिराजुद्दीन, हाजी सुल्तान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed