फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mohanpur Movement: The agitators took out a march

मोहनपुर आंदोलन : आंदोलनकारियों ने मार्च निकाला

Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mohanpur Movement: The agitators took out a march
मोहनपुर आंदोलन : आंदोलनकारियों ने मार्च निकाला
विज्ञापन

कासगंज। नगर पंचायत मोहनपुर को विकास खंड बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। सोमवार को धरना दे रहे सैकड़ों आंदोलनकारी सड़कों पर उतरे। उन्होंने नगर पंचायत के लोगों से सहयोग मांगा और सरकार से मोहनपुर को ब्लॉक बनाने की मांग की।

अभियान के संयोजक डॉ. प्रदीप रघुनंदन के नेतृत्व में लोग हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए मोहनपुर विकास खंड बनाना है, हम सबने यह मन में ठाना है, भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि समस्त नगरवासी इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं। सुबोध पंडित और आदर्श गुप्ता ने कहा कि हमारी मांग जायज है और इस दिशा में तेजी से काम होना चाहिए। समाजसेवी पुनीत यादव ने कहा कि नगर का जनमानस पूरी तरह से संगठित होकर इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है। वेद प्रकाश गुप्ता, राजेश, अनुज गुप्ता, मुन्ना लाल यादव, किसान नेता भगवान सिंह राघव, सुरेश चंद्र गुप्ता, मुनेंद्र सिंह सोलंकी, हयात मियां, रमेश चंद्र, जयपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed