फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of motivating brother-in-law to commit suicide, did not get anticipatory bail for two years

दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

Sun, 27 Aug 2023 07:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 27 Aug 2023 07:38 AM IST
सार

ससुराल में धोखे से बुलाकर दामाद को प्रताड़ित किया गया। पत्नी के दोनों भाई ये भूल गए कि वो उनका जीजा है। इस कदर मजबूर कर दिया कि ससुराल में ही दामाद ने अपनी जान दे दी। इस मामले में दोनों सालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। कोर्ट ने आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है।  

विज्ञापन
Accused of motivating brother-in-law to commit suicide, did not get anticipatory bail for two years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में ससुराल में दामाद ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सुधाकर राय के न्यायालय ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी दो सालों को अग्रिम जमानत नहीं दी। कोर्ट ने दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन

ये है मामला 

अलीगढ़ निवासी रवि कुमार को पांच जून 2023 को ग्राम अहरौली निवासी ससुराल वालों ने धोखे से घर पर बुला लिया। उसके घर आने के बाद ससुराल वाले उसे ससुराल में रहकर ही काम काज करने के लिए दबाव बनाने लगे। वह ससुराल में घर जमाई बनकर नहीं रहना चाहता था, लेकिन पत्नी के भाई उसकी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। 

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: युवती को बदनाम करने के लिए गंदी करतूत, शादी से पहले वायरल कर दिए ऐसे फोटो; हुई शर्म से पानी-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

हो गया था परेशान 

बताया गया है कि पत्नी के भाई आनंद, सचिन, भारत और मुकुल के लगातार दिए जाने वाले दबाव से वह परेशान रहने लगा। उसने अपने घर फोन करके इस बारे में जानकारी दी। उसने अपने घरवालों को बताया कि वो एक दो दिन में लौट आएगा। घरवाले उसके आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें ऐसी खबर मिली की पैरों तले जमीन खिसक गई। 

ये भी पढ़ें - UP News: कुएं में मिला लापता प्रोफेसर का शव, पत्नी ने तीन कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरा मामला

विज्ञापन

बाथरूम में जाकर दे दी जान

बताया गया है ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर रवि कुमार ने 11 जून की रात को बाथरूम में आत्महत्या कर ली। इस मामले की प्राथमिकी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई। आरोपी सचिन और भारत ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। 

ये भी पढ़ें - Firozabad News: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी स्कॉर्पियो, डूबने लगे दो लोग; एक बाहर निकल पाया जबकि दूसरा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed