फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mobile Password Dispute Turns Deadly Younger Brother Beats Elder Brother to Death

UP: मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया, तो गुस्से से हो गया आग बबूला; बड़े भाई की बेरहमी से कर दी हत्या

Sat, 14 Mar 2026 11:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 11:32 AM IST
सार

आगरा के टीला माईथान इलाके में मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडों और लात-घूंसों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Mobile Password Dispute Turns Deadly Younger Brother Beats Elder Brother to Death
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना कोतवाली के टीला माईथान क्षेत्र में शुक्रवार देर रात मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

टीला माईथान निवासी पूनम शर्मा ने बताया कि पति ओमप्रकाश की दिसंबर 2024 में मृत्यु हो चुकी है। वह बाग़ मुजफ्फर खां क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में नर्स हैं। बड़ा बेटा गौरव शर्मा ड्राइवर है। एक बेटा सौरभ मुंबई में फिल्मों में कैमरामैन है। सबसे छोटा आकाश शर्मा भी मुंबई में कैमरामैन और असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करता था। सात माह पूर्व वह मुंबई से आगरा आया था और प्राइवेट फोटोग्राफी का काम कर रहा था। शुक्रवार की रात 1 बजे वह अपने मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। इस दौरान किसी वजह से उसने बड़े भाई गौरव का मोबाइल लिया और उससे पासवर्ड पूछने लगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव ने पासवर्ड बताने से मना किया।इस बात पर दोनों में बहस हुई। उसके बाद आकाश गुस्से में आ गया।उसने अपने दोनों मोबाइल तोड़ दिए।घर के अंदर एलईडी और अन्य सामान तोड़ दिया। गौरव ने विरोध किया तो उसके ऊपर डंडे बरसाए और लात घूंसे से बुरी तरह हमला कर दिया। गौरव बेहोश हो गया पर आकाश उसे मारता रहा। इसके बाद बाहर निकल कर घर का मीटर डंडा मारकर तोड़ दिया। लोगों ने हंगामे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आकाश को हिरासत में लिया। गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 
विज्ञापन

दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गया
हादसे के बाद गौरव की मां पूनम दरवाजे पर बैठी तो रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरे दोनों बेटे दो हंसों के जोड़े की तरह थे। एक दूसरे से मिलकर रहते थे।होली पर गौरव का एक्सीडेंट हुआ था तो आकाश ही उसका इलाज करवा कर लाया था। हर समय बड़े भाई का ख्याल रखता था।रात अचानक उसे पता नहीं क्या हो गया। उसके गुस्से में उनकी दुनिया उजड़ गई है।

 

बुरी आदतों में फंस गया था आकाश
पूनम ने बताया कि आकाश को कुछ दिनों से जुआ और सट्टा खेलने की लत लग गई थी।वह नशा करने लगा था। रोजाना मुझसे रुपये मांगता था,, नहीं देने पर झगड़ा करता और मकान में बंटवारा करने का दबाव बनाता था। शुक्रवार रात भी दो हजार रुपये नहीं देने पर उसने घर में जमकर हंगामा किया था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed