{"_id":"69991ea8f973d6c8ec053f54","slug":"mobile-hacked-in-reward-points-scam-funds-recovered-within-days-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: साइबर ठगी के बाद पीड़ित ने किया ये काम, उड़ गए ठगों के होश; खाते में लौट आए 98 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साइबर ठगी के बाद पीड़ित ने किया ये काम, उड़ गए ठगों के होश; खाते में लौट आए 98 हजार रुपये
Sat, 21 Feb 2026 08:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 08:26 AM IST
सार
आगरा में एक युवक को साइबर ठगों ने बैंक कर्मी बनकर कॉल किया। इसके बाद मोबाइल हैक कर खाते से 98 हजार रुपये की रकम उड़ा दी। पीड़ित भी घबराया नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस से शिकायत की। पुलिस की साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई की, जिससे उसकी ठगी हुई रकम वापस मिल गई।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
साइबर ठगी के मामले में जितनी जल्दी पीड़ित पुलिस के पास पहुंचते हैं, उतनी जल्दी रकम वापस मिलने में आसानी होती है। साइबर टीम ने एक पीड़ित को उनके 98 हजार रुपये लौटा दिए। इससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
साइबर अपराधियों ने अतुल कुमार को बैंक कर्मी बनकर काॅल किया था। क्रेडिट कार्ड के पाॅइंट दिलाने का आश्वासन देकर मोबाइल हैक कर लिया। क्रेडिट कार्ड से 23 अगस्त 2025 को 98 हजार रुपये निकाल लिए थे। रकम अधिक नहीं थी। उन्होंने मामले की शिकायत 24 घंटे के अंदर साइबर सेल से की। इस मामले में एसआई सुधीर कुमार गौतम ने तत्काल कार्रवाई की।
जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई थी, उनको फ्रीज करा दिया। 98 हजार रुपये पीड़ित के क्रेडिट कार्ड के खाते में वापस करा दिए। शुक्रवार को यह रकम ट्रांसफर हुई तो पीड़ित ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
एडीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि किसी भी कंपनी, बैंक के कस्टमर केयर नंबर की पुष्टि केवल उनकी आधिकारिक वेबसाइट से ही करें। अज्ञात नंबर से काॅल आने पर कभी भी अपनी बैंक, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और ओटीपी की जानकारी नहीं देनी चाहिए। किसी भी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल पर बिना सत्यापन क्लिक न करें।