फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC Election Nomination File In Agra

विधान परिषद की शिक्षक खंड क्षेत्र की सीट पर खुला नामांकन का खाता, जानिये प्रत्याशी का ब्योरा

Sun, 08 Nov 2020 10:58 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 08 Nov 2020 10:58 AM IST
सार

स्नातक सीट के लिए छह और शिक्षक सीट के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। इस प्रकार कुल नामांकन पत्र प्राप्त करने वालों की संख्या क्रमश 24 और 14 पहुंच गई है।

विज्ञापन
MLC Election Nomination File In Agra
नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव विश्वविद्यालय से इतिहास में एमफिल कर चुके आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-5 निवासी रवि कुमार सोनी निर्दलीय के रूप में शनिवार को विधान परिषद की शिक्षक खंड क्षेत्र सीट के लिए नामांकन दाखिल कराया। स्नातक सीट के लिए छह और शिक्षक सीट के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। इस प्रकार कुल नामांकन पत्र प्राप्त करने वालों की संख्या क्रमश 24 और 14 पहुंच गई है।
विज्ञापन


नामांकन पत्र में रवि कुमार ने अपनी संपत्ति घोषित करते हुए बताया कि उनके पास दो कार हैं। एक मकान है। स्वयं के पास 70 हजार और पत्नी के पास 50 रुपये नकद हैं। प्रत्याशी पर मकान का 8.35 लाख रुपये एलआईसी का ऋण है। 7.14 लाख कार ऋण है। कुल 15.49 लाख के कर्जदार हैं। प्रत्याशी के पास 25 ग्राम जबकि पत्नी के पास 100 ग्राम सोना है। प्रत्याशी के तीन बैंक खाते हैं। चुनावी खाते में तीन हजार रुपये हैं। जबकि पीएनबी के एक खाते में 1.06 लाख रुपये जमा हैं। 
विज्ञापन


प्रत्याशी रवि कुमार ने बताया कि मैं खंदारी स्थित विद्यालय में शिक्षक हूं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग इस चुनाव में मेरा मुख्य मुद्दा है। सहायक रिर्टनिंग ऑफिसर एवं अपर आयुक्त प्रशासन साहब सिंह ने बताया शनिवार को शिक्षक सीट पर एक नामांकन हुआ है। स्नातक सीट के लिए छह और शिक्षक सीट के लिए दो नामांकन पत्र दिए हैं। दोनों सीटों के लिए 38 नामांकन पत्र दिए जा चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषणः दमघोंटू हुई ताजनगरी की हवा, एक्यूआई 417, आंखों में जलन के साथ गले में परेशानी की शिकायत

वार्ड स्तर पर छांटे जा रहे मतदाता
समाजवादी पार्टी महानगर की शनिवार को फतेहाबाद कार्यालय पर बैठक में स्नातक क्षेत्र के लिए प्रत्याशी डॉ. असीम यादव के चुनाव पर चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्षों को वार्ड वार स्नातक मतदाताओं की सूची सौंपी गई है। वार्ड स्तर पर मतदाताओं को छांट कर उनसे संपर्क किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed