फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC election

एमएलसी चुनाव के नामांकन आज से

Fri, 12 Feb 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 12 Feb 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
MLC election
एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशी शुक्रवार से पर्चा दाखिल करेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा. दिलीप यादव दोपहर को कलेक्ट्रेट में नामांकन  जमा करेंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। आरओ कक्ष में केवल प्रत्याशी के साथ चार लोग ही प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन


डा. दिलीप यादव ने बताया कि उनके समर्थक शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थिति पार्टी कार्यालय पर एकत्र होंगे। इनमें आगरा के अलावा फीरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद के समर्थक होंगे। इसके बाद काफिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगा। सपा प्रत्याशी के जुलूस को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा और एमजी रोड पर जाम के हालात पैदा न हों इसके लिए प्रशासन ने इंतजाम कर लिए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट में भीड़ नहीं होने दी जाएगी। प्रत्याशी और 10 प्रस्तावकों को आरओ कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। पहले चरण के पांच प्रस्तावकों के बाहर जाने के बाद दूसरे चरण के प्रस्तावक अंदर प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन


कम नहीं हो रही दिलीप यादव की मुश्किल
फीरोजाबाद निवासी दिलीप यादव की राह में समाजवादी पार्टी के नेता ही कांटे बिछा रहे हैं। वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी डा. अतर सिंह की बगावत के बाद अब पार्टी के पार्षद राजपाल यादव भी उनके खिलाफ मैदान में उतर आए हैं। राजपाल यादव ने गुरुवार को पर्चा खरीद लिया है। सपा के ही कार्यकर्ता बहादुर सिंह ने भी बुधवार को पर्चा खरीदा था। उधर चार अन्य प्रत्याशियों ने भी पर्चा खरीदा है। इनमें फतेहाबाद निवासी सत्यपाल, खेरागढ़ निवासी मनोज सिंह, अनिल कुमार, शमसाबाद निवासी अतुल पाराशर के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूठने लगे निगम के पार्षद भी
डा. दिलीप यादव को अपने ही घेरने में जुटे हैं। गुरुवार को होटल अमर में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्षदों को न बुलाने पर कई पार्षदों ने रोष जताया है। हालांकि इस पत्रकार वार्ता में पार्षद दल के नेता मुकेश यादव मौजूद थे। प्रेसवार्ता में बुलावा न मिलने से पार्षद इसे अपना अपमान मान रहे हैं।


‘सभी को मना लूंगा, विरोधियों की जमानत जब्त होगी’
आगरा। अमर होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सपा प्रत्याशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं को मना लूंगा। इस चुनाव में सपा की जीत होगी। विरोधियों की जमानत हो जाएगी। आगरा बनाम फीरोजाबाद के सवाल पर कहा कि फीरोजाबाद आगरा का ही हिस्सा है। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने कहा कि सपा ने विकास के मुद्दे पर हर चुनाव लड़ा है। सपा प्रत्याशी की जीत होगी। पत्रकार वार्ता में संगठन प्रभारी विपुल पुरोहित, जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, पूर्व एमएलसी अनुराग शुक्ला, शिवकुमार राठौर, डा. राजेंद्र सिंह, वाजिद निसार, गजेंद्र सिंह, राजपाल, हरेंद्र, श्याम भोजवानी, ऊदल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed