फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mla Vijay Mishra Letter To Cm Goes Viral From Central Jail Agra Hindi News Today

यूपी: आगरा केंद्रीय कारागार में बंद विधायक विजय मिश्रा ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Wed, 03 Nov 2021 11:30 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Nov 2021 11:30 AM IST
सार

अक्तूबर 2020 में भदोही के विधायक विजय मिश्रा को आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। विधायक के खिलाफ उनके रिश्तेदारों ने गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Mla Vijay Mishra Letter To Cm Goes Viral From Central Jail Agra Hindi News Today
भदोही विधायक विजय मिश्रा की तस्वीर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा केंद्रीय कारागार में निरुद्ध भदोही के विधायक विजय मिश्रा का मुख्यमंत्री को लिखा पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसमें उन्होंने विधायक निधि से जनहित के कार्य नहीं करने के आरोप अधिकारियों पर लगाए हैं। विधायक विजय मिश्रा अक्तूबर 2020 से जेल में निरुद्ध हैं। उन्हें हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। अब उनका तीन पन्नों का पत्र वायरल हुआ है। पत्र में विधायक निधि वर्ष 2020-21 और 2021-22 का टेंडर जानबूझकर नहीं करने का आरोप लगाया गया है। इसके लिए प्रशासनिक और संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। वायरल पत्र में लिखा है कि 31 अक्तूबर तक टेंडर नहीं करने पर एक नवंबर से जेल में आमरण अनशन करेंगे। हालांकि जेल के वरिष्ठ अधीक्षक वीके सिंह का कहना है कि विधायक अनशन पर नहीं हैं। 

विज्ञापन


पत्र में लिखी ये बातें

सूत्रों के मुताबिक जो पत्र वायरल हुआ है वह तीन पृष्ठ का है।। उसमें विधायक ने मुख्यमंत्री अपनी विधायक निधि वर्ष 2020-21 और 2021-22 का टेंडर जानबूझकर नहीं करने का आरोप लगाया है। जिसके लिए प्रशासनिक व संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। वायरल पत्र में विधायक ने आरोप लगाया है कि जनहित की परियोजनाओं के टेंडर में भारी कमीशन और दाम अधिक लिखवाने का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने पानी, बिजली समेत जनहित से जुड़ी समस्याओं के लिए विधायक निधि से कार्य कराने को कई बार लिखा लेकिन, अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ये पत्र दो दिन पहले वायरल हुआ है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
आगरा: पुलिस और रिश्तेदार से परेशान युवक ने फेसबुक लाइव कर की आत्महत्या, वीडियो वायरल होने पर पुलिस को मिली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपोत्सव: अटल जी के बटेश्वर में दिखा अयोध्या सा अद्भुत नजारा, दो लाख 51 हजार दीयों से जगमगाए यमुना घाट


ऐतिहासिक बटेश्वर पशु मेला आज से शुरू: सात लाख के घोड़े और डांस करने वाले ऊंट पर लट्टू हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed