फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA  turned back after people protested lay  foundation stone of Kuda Ghar

Agra News: कूड़ा घर का शिलान्यास करने पहुंची थीं विधायक, लोगों ने किया विरोध तो उल्टे पांव लौटी

Sun, 20 Nov 2022 10:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 10:06 PM IST
सार

विधायक ने ग्रामीणों की बात सुनी और बिना शिलान्यास किए वापस लौट गईं। खंड विकास अधिकारी पिनाहट सुमंत यादव ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के कारण शिलान्यास नहीं हो सका। लेखपाल को नई जगह ढूंढने के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन
MLA  turned back after people protested lay  foundation stone of Kuda Ghar
विधायक पक्षालिका सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट ग्राम पंचायत विप्रावली के उप गांव मदनपुर में प्रस्तावित आरसीसी सेंटर (कूड़ा घर) का शिलान्यास करने को पहुंची विधायक से शिकायत कर ग्रामीणों ने आबाजी के बीच केंद्र निर्माण का विरोध किया। इस पर विधायक वापस लौट गईं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को अन्यत्र जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

ये है मामला 

पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत विप्रावली के उप गांव मदनपुर में कूड़ा घर बनाने के लिए ब्लॉक कर्मियों व प्रधान ने जमीन का चयन किया था। रविवार को इसका शिलान्यास करने के लिए विधायक बाह पक्षालिका सिंह गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों ने आबादी के बीच कूड़ा घर बनने का विरोध जताते हुए विधायक से शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी में कूड़ा घर बनने से दुर्गंध फैलेगी। लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: दिल्ली की आयुषी यादव की थी ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनी ग्रामीणों की बात 

विधायक ने ग्रामीणों की बात सुनी और बिना शिलान्यास किए वापस लौट गईं। खंड विकास अधिकारी पिनाहट सुमंत यादव ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के कारण शिलान्यास नहीं हो सका। लेखपाल को नई जगह ढूंढने के लिए निर्देशित किया है। नई जगह मिलते ही शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान प्रधान देवानंद परिहार, ग्राम पंचायत अधिकारी रंजीत सिंह, अजब सिंह, विनोद सिंह , तहसीलदार सिंह, जगदीश सिंह, आशाराम परिहार, राधेश्याम परिहार आदि मौजूद रहे।

विधायक ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन

गांव सुखभानपुरा और सेहा में रविवार को विधायक पक्षालिका सिंह ने सीसी मार्ग का उद्घाटन किया। गांव मदनपुर में आयोजित जन चौपाल में विधायक पक्षालिका सिंह ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। लोगों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। संचालन संतोष गहलोत ने किया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य  कन्हैया तोमर, लाल सिंह परिहार, देवानंद परिहार, रविंद्र परिहार, संतोष तोमर,  रामगोपाल तोमर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed