फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA Chaudhary Babulal expressed regret over his son Dr. Rameshwar Singh statement to Baniya community

UP: ‘मैं बनिया जाति को अच्छे से जानता हूं...', बेटे के बयान पर विधायक चाैधरी बाबूलाल ने जताया खेद, कही ये बात

Thu, 09 Oct 2025 09:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 09 Oct 2025 09:02 PM IST
सार

विधायक चाैधरी बाबूलाल के बेटे डाॅ. रामेश्वर चाैधरी का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें वह वैश्य समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। अब इस पर विधायक ने खेद जताया है।
 

विज्ञापन
MLA Chaudhary Babulal expressed regret over his son Dr. Rameshwar Singh statement to Baniya community
विधायक चाैधरी बाबूलाल ने जताया खेद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टैंकर से डीजल-पेट्रोल खाली कराने के मुद्दे पर विधायक चाैधरी बाबूलाल के बेटे डाॅ. रामेश्वर चाैधरी का ऑडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। वैश्य समाज ने विधायक के बेटे के खिलाफ आक्रोश जताया था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी। मामले में अब विधायक ने खेद जताया है।
विज्ञापन


बेटे के वायरल ऑडियो पर विधायक चाैधरी  बाबूलाल ने खेद जताया है। कहा कि आठ अक्तूबर को मेरे पुत्र डाॅ. रामेश्वर चौधरी और अनुराग अग्रवाल के बीच विगत दिनों फोन पर हुई वार्ता का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें मेरे पुत्र रामेश्वर सिंह चौधरी द्वारा वैश्य समाज के प्रति जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, उसको लेकर वैश्य समाज ने अपना रोष व्यक्त किया है। इस घटना की घोर निन्दा करता हूं। मैं अपनी ओर से खेद व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


ये था मामला
संजय प्लेस निवासी अनुराग अग्रवाल का अछनेरा के रायभा में पेट्रोल पंप है। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर की रात को उनके पेट्रोल पंप पर पुलराज ट्रेडर्स के माध्यम से टैंकर मथुरा रिफाइनरी से आया था। इसमें 3 हजार लीटर पेट्रोल और 9 हजार लीटर डीजल होने के कागजात थे। मगर मापने पर मात्रा अधिक लग रही थी। उन्होंने इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन में सूचना दी थी। इस पर रिफाइनरी की टीम ने जांच की। आरोप लगाया कि दूसरे दिन अनुराग अग्रवाल के मोबाइल पर विधायक पुत्र रामेश्वर चौधरी की कॉल आई। उन्होंने टैंकर को खाली करने का दबाव बनाया। पंप मालिक ने उनसे कहा कि कंपनी को सूचित कर दिया है। अब वही इस पर फैसला लेगी। उनके नहीं मानने पर विधायक पुत्र ने जातिगत टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऑडियो हुआ था वायरल
वैश्य समाज के मुताबिक वायरल ऑडियो में सुना जा सकता है कि ‘मैं बनिया जाति को अच्छे से जानता हूं। सबसे अधिक डिफाल्टर बनिया ही होते हैं। मैं किरावली में बनियों का नेता हूं। हर साल 6 से 20 करोड़ तक लेकर बनिया भाग जाते हैं। बनिया बेईमान हो जाता है तो 20 पैसे पर हिसाब करता है। तुम उन्हीं में से हो।’ इसके बाद धमकी दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed