फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mistake in district level calendar of secondary school sports competitions

ये कैसा कैलेंडर : माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद में मंडल पहले, जिलास्तरीय प्रतियोगिता बाद में

Thu, 04 Aug 2022 12:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Aug 2022 12:17 AM IST
सार

जिले स्तर पर जारी कैलेंडर में अंडर-14 सुब्रतो फुटबाल के मंडलीय प्रतियोगिता की तारीख  3 और 4 अगस्त दी गई है, जबकि जिले की प्रतियोगिता आठ अगस्त को है। 

विज्ञापन
Mistake in district level calendar of secondary school sports competitions
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद की प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय कैलेंडर बुधवार को जारी किया गया। कैलेंडर में अंडर-14 मंडल स्तरीय सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) की तारीख 03 और 04 अगस्त दी गई है, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तारीख आठ अगस्त है। कैलेंडर के अनुसार जिले से पहले मंडल स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो जानी है। कैलेंडर पर जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर भी है। इसे व्हाट्सएप ग्रुपों में भी साझा किया गया है।

विज्ञापन

 21 जुलाई को जारी हुआ कैलेंडर 

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) आरपी शर्मा की ओर से मंडल का कैलेंडर 21 जुलाई को जारी किया गया था। उसके अनुसार अंडर-17 व अंडर 14 बालक वर्ग की सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता 03 और 04 अगस्त को कराई जानी थी। खेलों की मेजबानी आगरा जिले को दी गई थी। 

विज्ञापन


दो अगस्त तक आगरा जिले की ओर से कोई तैयारी न किए जाने से जेडी ने मंडलीय प्रतियोगिता टाल दी थी। उनके निर्देश पर बुधवार को क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। विद्यालयों को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आवंटन किया गया। बाद में कार्यक्रम जारी कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलेंडर बनाने में चूक

जिले के कैलेंडर में जिला स्तरीय अंडर-17 सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता की तारीख आठ अगस्त और मंडल की तारीख 10 अगस्त दी गई है। अंडर-14 प्रतियोगिता में पूर्व निर्धारित मंडलीय प्रतियोगिता की तारीख (03 व 04 अगस्त) में संशोधन नहीं किया गया। पहले तो कैलेंडर बनाने में चूक हुई फिर बिना देखे उस पर हस्ताक्षर करके जारी भी करा दिया गया। 

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा का कहना है 03 व 04 अगस्त को प्रस्तावित मंडलीय सुब्रतो फुटबाल प्रतियोगिता को दो अगस्त को ही टाल दिया था। जिले स्तर पर कैलेंडर तैयार करने में त्रुटि हो गई होगी, उसे ठीक कराकर दूसरा कैलेंडर विद्यालयों के लिए जारी कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed