फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing Young Man Dead Body Found Near Road Villagers Dispute Crime News

मैनपुरी: युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए लगाया जाम

Tue, 20 Jul 2021 09:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 20 Jul 2021 09:49 AM IST
सार

 घिरोर तहसील के गांव नगला बघिया निवासी युवक अरविंद उर्फ भूरे का शव मंगलवार को सड़क किनारे मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर परिजन पहुंच गए।

विज्ञापन
Missing Young Man Dead Body Found Near Road Villagers Dispute Crime News
युवक का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की घिरोर तहसील के गांव नगला बघिया में मंगलवार की सुबह लोग सड़क पर उस समय आ गए जब एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद लोगों को समझाबुझााकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

भीड़ ने शव मिलने पर किया हंगामा
जिले की घिरोर तहसील के गांव नगला बघिया निवासी युवक अरविंद उर्फ भूरे का शव मंगलवार को सड़क किनारे मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर परिजन पहुंच गए। युवक का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। शव देखकर परिजन और ग्रामीण भड़क गए और करहल-घिरोर मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। भीड़ ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। शव मिलने और लोगों द्वारा हंगामा करने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची वैसे ही ग्रामीणों में और भी गुस्सा पनप गया।
विज्ञापन

सड़क पर बैठे ग्रामीण
सबसे पहले पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और हत्यारोपी को पकड़ने के बाद ही शव को देने की मांग की। इस पर पुलिस ने लोगों को समझाया और जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद लोग माने और जाम को खोला गया। करीब एक घंटे से भी अधिक समय के लिए लोग सड़क पर बैठे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी खबर: अहमदाबाद से आगरा की हवाई उड़ान शुरू, दूसरी लहर में हुई थी स्थगित
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed