फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing sweeper's body found on railway track

लापता सफाईकर्मी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Sat, 25 Dec 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Missing sweeper's body found on railway track
मृतक सूर्यकांत का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत निवासी एक सफाईकर्मी का शव शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला। परिजनों ने बताया कि वह 10 दिन से लापता था। उन्होंने हत्या की आशंका भी व्यक्त की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में जमुना सती श्मशान घाट के पीछे रेलवे लाइन पर शनिवार की सुबह एक 40 वर्षीय युवक का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। यहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद शव की पहचान थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत निवासी 40 वर्षीय सूर्यकांत यादव के रूप में हुई। वह ग्रामसभा जमथरी में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। 2007 में उसकी नियुक्ति हुई थी।
विज्ञापन

मौके पर शव के गले में एक अंगौछा कसा हुआ नजर आ रहा था। जिसको देखकर मृतक के पिता अभिनंदन ने हत्या किए जाने की आशंका भी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि 10 दिन पहले सूर्यकांत घर से बिना बताए कहीं चला गया था। वह दिव्यांग था, वहीं उसकी पत्नी भी दिव्यांग है। हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाईकर्मी की मौत को लेकर जहां परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। वहीं पुलिस भी इसे संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस को मृतक के एक पैर का पंजा घटनास्थल से करीब 10 मीटर की दूरी पर मिला। कालिंद्री एक्सप्रेस से कटने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed