{"_id":"6273541224a3fa23bb74e986","slug":"missing-person-dead-body-found-suspected-of-murder-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: लापता व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: लापता व्यक्ति का शव मिला, हत्या की आशंका
Thu, 05 May 2022 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 May 2022 10:05 AM IST
सार
घर से लापता व्यक्ति का शव पार्क में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्मादौला क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित पानी की टंकी वाले पार्क में बृहस्पतिवार सुबह कुंवर प्रताप सिंह (52) का शव मिला। शव पार्क में आए दो युवकों ने देखा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका है कि सिर कुचलकर हत्या की गई है।
कुंवर प्रताप सिंह मूलरूप से मथुरा के थाना बलदेव के रहने वाले थे। इस समय प्रकाश पुरम, टेढ़ी बगिया में रहते थे। वह बुधवार की शाम से लापता थे। वह भगत थे। परिजन रात से उनकी तलाश में लगे थे। सुबह कालिंदी विहार स्थित सी ब्लॉक पानी की टंकी वाले पार्क में दीवार के पास कुछ युवक गए थे। उन्होंने शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मृतक के कपड़ों में एक विजिटिंग कार्ड निकला, जिस पर कुछ फोन नंबर लिखे थे। संपर्क करने पर परिजनों का पता चला।
सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कुंवर प्रताप के रूप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के सिर में चोट का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।