{"_id":"5f9c2bddb3e24b51d429324c","slug":"missing-girl-found-in-an-hour-by-help-of-digital-volunteer-agra-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: डिजिटल वालंटियर की मदद से एक घंटे में ढूंढ निकाली बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: डिजिटल वालंटियर की मदद से एक घंटे में ढूंढ निकाली बच्ची
Sat, 31 Oct 2020 12:20 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:20 AM IST
सार
थाना शमसाबाद के गोपालपुरा के वार्ड 24 की रहने वाली पांच साल की बालिका वैष्णवी गुरुवार दोपहर को तीन बजे घर के बाहर से
खेलते समय लापता हो गई थी। इसका पता परिवार के लोगों को काफी देर बाद चला। पिता सुशील सहित परिवार के लोग उसे तलाशने
में लग गए, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। अनहोनी की आशंका से परिजन चिंतित हो गए।
विज्ञापन
डिजिटल वालंटियर की मदद से ढूंढी गई बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में शमसाबाद के गोपालपुरा से लापता हुई पांच साल की बच्ची वैष्णवी को पुलिस ने एक घंटे में ढूंढ निकाला। पुलिस की मदद डिजिटल वालंटियर ने की। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्ची का फोटो शेयर किया था। इसके बाद एक वालंटियर ने बच्ची के बारे में जानकारी दे दी। परिजनों ने बेटी के मिलने पर पुलिस को धन्यवाद दिया।
थाना शमसाबाद के गोपालपुरा के वार्ड 24 की रहने वाली पांच साल की बालिका वैष्णवी गुरुवार दोपहर को तीन बजे घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गई थी। इसका पता परिवार के लोगों को काफी देर बाद चला। पिता सुशील सहित परिवार के लोग उसे तलाशने में लग गए, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। अनहोनी की आशंका से परिजन चिंतित हो गए।
एसपी आरए प्रमोद कुमार ने तीन टीमों को तलाश के लिए लगाया। पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया। माइक से एनाउंस भी किया गया। बच्ची का फोटो थाने के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी डाल दिया।
विज्ञापन
इसमें पुलिस के डिजिटल वालंटियर जुड़े हुए थे। उन्हें जानकारी देने को कहा गया। एक घंटे बाद एक वालंटियर ने जानकारी साझा की। वैष्णवी के भनपुरा गांव में सड़क किनारे अस्पताल के पास ट्यूबवेल पर बैठे होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस पहुंच गई। बच्ची के मिलने पर मां-बाप की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।