{"_id":"61521d960ed36545d407d18a","slug":"missing-clinic-owner-found-from-rajasthan-agra-police-caught-from-dharmshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से बरामद हुआ क्लीनिक संचालक: मानसिक तनाव के चलते घर से जाना बता रही आगरा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से बरामद हुआ क्लीनिक संचालक: मानसिक तनाव के चलते घर से जाना बता रही आगरा पुलिस
Tue, 28 Sep 2021 01:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:07 AM IST
सार
थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि छानबीन के दौरान होराम के करोली जिले के मडरायल में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने जाकर उन्हें मडरायल स्थित अग्रवाल धर्मशाला से बरामद किया। उन्हें थाने लाया गया।
विज्ञापन
आगरा पुलिस ने तलाशा क्लीनिक संचालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के पिनाहट कस्बा से संदिग्ध हालात में लापता हुए क्लीनिक संचालक होराम को पुलिस ने राजस्थान के करोली से बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक मानसिक तनाव के कारण वह घर से चले गए थे।
विज्ञापन
पिनाहट कस्बा में क्लीनिक चलाने वाले अरनोटा निवासी होराम 24 सितंबर को लापता हो गए थे। बाइक रात दस बजे चंबल नहर के पास मिली थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस होराम की तलाश में बीहड़ और नाव से चंबल नदी खंगाली। पर, कुछ पता नहीं चला। थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि छानबीन के दौरान होराम के करोली जिले के मडरायल में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने जाकर उन्हें मडरायल स्थित अग्रवाल धर्मशाला से बरामद किया। उन्हें थाने लाया गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक पूछताछ में होराम ने बताया कि वह मानसिक तनाव के कारण घर से चला गया था।
विज्ञापन
आगरा: पिनाहट में क्लीनिक संचालक लापता, नदी किनारे मिली बाइक, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन