फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clinic owner missing in agra

आगरा: पिनाहट में क्लीनिक संचालक लापता, नदी किनारे मिली बाइक, अनहोनी की आशंका

Sat, 25 Sep 2021 07:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Sep 2021 07:35 PM IST
सार

पिनाहट में एक क्लीनिक संचालक शुक्रवार को लापता हो गया। उनकी बाइक नदी किनारे से बरामद हुई है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला है। इससे परिजनों ने अनहोनी का आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Clinic owner missing in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के कस्बा पिनाहट में एक क्लीनिक संचालक शुक्रवार से लापता हैं। वह घर से क्लीनिक के लिए बाइक से निकले थे। खोजबीन के दौरान उनकी बाइक चंबल नदी के पंप हाउस के पास खड़ी मिली। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को दिनभर बीहड़ और नाव से नदी में तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि थाना बसई अरेला के अरनोटा निवासी होराम वर्मा का पिनाहट बाजार में अस्पताल मार्ग पर क्लीनिक है। शुक्रवार को वह बाइक से क्लीनिक गए थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दोस्तों, रिश्तेदारों से पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने थाना पिनाहट पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की। इस दौरान चंबल नदी के नहर पंप हाउस के पास होराम की बाइक और उस पर टंगा हेलमेट मिला। इस पर पुलिस ने वन विभाग की नाव से नदी में काफी देर तक खोजबीन की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई किलोमीटर तक बीहड़ भी खंगाला गया, लेकिन क्लीनिक संचालक का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। एसओ प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर क्लीनिक संचालक की तलाश की जा रही है। 

कॉल डिटेल से भी की जा रही जांच
पुलिस ने क्लीनिक संचालक के लापता होने की जांच मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल से भी शुरू कर दी है। क्लीनिक संचालक डॉक्टर होराम के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। क्लीनिक संचालक पांच भाइयों में तीसरे नंबर के हैं। उनके तीन बेटे व एक बेटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed