फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing Child Found Dead in Drain Agra News in Hindi

घर के बाहर खेलते समय लापता हुआ मासूम, नाले में मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 18 Nov 2019 09:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 Nov 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Missing Child Found Dead in Drain Agra News in Hindi
दीपक उर्फ दीपू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित गांव चमरौली से रविवार शाम को लापता हुए तीन साल के बालक का शव घर के बाहर नाले में मिला। वो घर के बाहर खेल रहा था। आशंका है कि इसी दौरान नाले में गिर गया।
विज्ञापन


मूलरूप से शमसाबाद निवासी मजदूर रामनिवास का बेटा दीपक उर्फ दीपू रविवार की शाम को घर के बाहर से लापता हो गया था। रामनिवास आठ दिन पहले गांव चमरौली में मजदूरी करने आया था। 
विज्ञापन


रविवार को गांव में ही रहने वाले चाचा के घर गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। परिजनों और पुलिस ने बच्चे की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। आशंका है कि वह खेलते समय घर के पास स्थित नाले में गिर गया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह नाले में दीपक की लाश मिल गई। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आशंका है कि वह खेलते समय ही नाले में गिरा होगा। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। 

ढंका नहीं है नाला, दीवार आधा फुट की

चमरौली गांव के जिस नाले में मासूम गिरा, वह फतेहाबाद और शमसाबाद रोड की तरफ जाता है। लोगों ने बताया कि नाला कहीं से भी ढंका हुआ नहीं है। लोगों ने अपने घरों से निकलने के लिए पत्थर लगा रखे हैं। नाले की दीवार भी बमुश्किल आधा फुट की है। चौड़ाई तीन और गहराई तकरीबन आठ फुट तक है। नाला कई दिन से चोक है, ऊपर तक भरा हुआ है। 

15 दिन में दो बेटों की मौत 

परिजनों ने बताया कि रामनिवास के तीन बच्चे थे। इनमें दीपक की नाले में गिरने से मौत हो गई। 15 दिन पहले चार महीने के बेटे कन्हैया की भी मौत हो गई थी। अब एक बेटी डेढ़ साल की है। दूसरे बेटे की मौत से मां संगीता के आंसू नहीं रुक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed