{"_id":"60fda97d8ebc3e585a76d50d","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस दबाए रही मामला, तीन दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: पुलिस दबाए रही मामला, तीन दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट
Mon, 26 Jul 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:08 AM IST
सार
पीड़िता के परिजनों ने थाना पुलिस पर मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में 15 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 21 जुलाई की है, लेकिन थाना पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करती रही। रविवार रात को पीड़िता के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नौहझील क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 21 जुलाई की यह घटना गांव के पास हुई। थाना नौहझील पुलिस इस मामले को दबाए रही। आखिरकार देर रात किशोरी का पिता रविवार को थाने पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि कपिल, अर्जुन, बसंत और मंदीप नाम के युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन