{"_id":"66ba35ae6d7a89fbc10852e1","slug":"miscreants-of-bikers-gang-stole-one-person-mobile-and-another-person-earring-in-agra-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग का आतंक: किसी का मोबाइल... तो किसी की बाली लूट ले गए बदमाश, सड़क पर दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स गैंग का आतंक: किसी का मोबाइल... तो किसी की बाली लूट ले गए बदमाश, सड़क पर दहशत में लोग
Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:01 PM IST
सार
ताजनगरी में बाइकर्स गैंग का आतंक है। बदमाश किसी का मोबाइल तो किसी की बाली लूट ले गए। यहां सड़क पर चलते समय लोग दहशत में रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बाइकर्स गैंग ने दो दिन में लूट की दो वारदात की। शनिवार को पिस्टल तानकर युवक की सोने की बाली लूट ले गए। रविवार को युवक का मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने दोनों केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी निवासी आकाश जादौन ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार रात 11 बजे कार्यालय से घर जा रहे थे। सेक्टर-4 फाटक के पास दो युवक एक्टिवा स्कूटर पर आए। रोका और एक पिस्टल तान दी। कान से सोने की बाली लूट ले गए।
विज्ञापन
दूसरे दिन रविवार को आवास विकास कॉलोनी निवासी समाचार पत्र विक्रेता आदित्य गोयल सुबह 7 बजे साइकिल से समाचार पत्र बेचने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में दो बाइक सवार युवक आए और मोबाइल लूटकर भाग गए। जगदीशपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन