{"_id":"5dbe7c0f8ebc3e93a33453e9","slug":"miscreants-looted-woman-and-shot-her-husband-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिंजरे में बंद चूहा छोड़ने गई महिला से लूट, बचाने आए पति को लुटेरों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजरे में बंद चूहा छोड़ने गई महिला से लूट, बचाने आए पति को लुटेरों ने मारी गोली
Sun, 03 Nov 2019 05:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Nov 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के कस्बा बेवर में घर के बाहर शनिवार की रात पिंजरे में बंद चूहे को छोड़ने के लिए जा रही महिला को कार सवार बदमाशों ने अगवा करने की कोशिश की। पति ने विरोध किया तो कार सवारों ने उसे गोली मार दी। बदमाश महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हो गए। वहीं घायल पति को गंभीर हालत में सैफई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बा में बझेरा रोड के पास मुकेश चौहान परिवार के साथ रह रहे हैं। पिंजरे में चूहा फंसने पर उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे चूहे को छोड़ने के लिए घर के बाहर आईं। इस दौरान बेवर की ओर से आई एक सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी। जब तक महिला कुछ समझ पाती, कार से उतरे दो हथियारबंद बदमाशों ने महिला के अपहरण की कोशिश की।
ये भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री के बयान पर भड़के मुलायम सिंह के पोते तेजप्रताप, कहा- झूठ बोल रहे हैं भाजपा नेता
विज्ञापन
महिला के चीखने चिल्लाने पर पास में ही खड़े मुकेश चौहान बचाने के लिए दौड़ पड़े। जैसे ही उन्होंने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, तभी एक बदमाश ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। खून से लथपथ होकर मुकेश जमीन पर गिर पड़े। इस बीच लुटेरे महिला के कान का कुंडल लूटकर फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ ही सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर थाना पुलिस के साथ ही सीओ प्रयांक जैन मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना प्रभारी निरीक्षण जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों का जल्द से जल्द पता लगाकर उन्हें जेल भेजेगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें