फिरोजाबाद: विशाखापट्टनम से मेरठ जा रहे सरिया लदे ट्रक को लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
कार सवार बदमाश 13 अक्तूबर की रात 22 चक्का ट्रेलर को शिकोहाबाद फ्लाइओवर से लूट ले गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ट्रक बरामद कर लिया है। इनके कब्जे से दो कारें भी बरामद हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरिया लेकर विशाखापट्टनम से फिरोजाबाद होते हुए मेरठ जा रहे 22 चक्का ट्रेलर को बदमाश 13 अक्तूबर की रात शिकोहाबाद फ्लाइओवर से लूट ले गए। लूट की इस घटना में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य फरार बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा गया ट्रेलर और बदमाशों की कारों को भी बरामद किया है।
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि 13 अक्तूबर को गुड्डू यादव ने पुलिस को तहरीर दी थी कि वह विशापट्टनम से 22 चक्का ट्रेलर जिस पर 42 टन 180 किलोग्राम सरिया लादकर मेरठ जा रहा था। शिकोहाबाद फ्लाईओवर पर रात करीब दो बजे पांच से सात बदमाशों ने ट्रेलर के आगे बिना नंबर की बोलेरो कार लगाकर रोककर असलहों के बल पर बंधक बनाकर ट्रेलर और सरिया लूट ले गए। थाना फरिहा में मुकदमा दर्ज किया गया।
संबंधित खबर- एटा में मुठभेड़: अंतरजनपदीय गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार, फिरोजाबाद में लूटा था सरिया लदा ट्रक
गुरुवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अतेंद्र पुत्र उदयवीर सिंह निवासी जवाहरपुर थाना पिलुआ एटा, अनेक पाल उर्फ अनिल उर्फ अडंगा पुत्र मलखान सिंह निवासी दरिगापुर थाना पिलुआ एटा, रविश कुमार पुत्र गोरेलाल निवासी राजगढ़ थाना एका को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही परपुलिस ने असलहा और लूटा गया ट्रेलर सरियों सहित बरामद कर लिया। वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी भी बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया।
बिना नंबर की कार से आए थे बदमाश
पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 13 अक्तूबर की रात अपने सात अन्य साथियों के साथ अखिलेश की बिना नंबर की बोलेरो तथा जायलो कार से राजकुमार पुत्र गजराज, राशिद अली, असलम, मुनीर उर्फ गुनाई, जाकिर उर्फ शमशाद, दुर्गपाल व बड़े मियां के साथ शिकोहाबाद लूट के उद्देश्य से शिकोहाबाद आए थे।
इसी बीच लोहे की सरिया लेकर आ रहे 22 चक्का ट्रेलर को लूटने की योजना बना ली। वाहनों से ट्रक को ओवर टेक कर ट्रक लूट लिया। गांव चनौरा के समीप ट्रक ड्राइविंग को कार में बैठा लिया। ट्रक ड्राइवर को अखिलेश अपने साथियों के साथ अपने घर ले गया। यहां खंडहर पड़े मकान में चारपाई पर लेटाकर हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। सभी लोग ट्रक और उसमें लदी लोहे की सरिया बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया।
एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस ने घेराबंदी कर पांच और बदमाशों को पकड़ लिया। इनमें राजकुमार निवासी नगला हरिया थाना सिकंदराराऊ (हाथरस), राशिद अली निवासी खेड़िया थाना एका (फिरोजाबाद), असलम व जाकिर निवासी कस्बा व थाना रोरावर (अलीगढ़) और मुनीर निवासी कुठिला थाना फरिहा (फिरोजाबाद) शामिल हैं। इनके दो साथी फरार हो गए।