{"_id":"6490a45c9bac4a4a94005434","slug":"miscreants-looted-the-car-rider-brought-by-booking-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-770-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सवारियों नहीं बदमाश थे वो': एटा से कछला गंगाघाट के लिए बुक की कार, चालक को बनाया बंधक; लूट ले गए गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सवारियों नहीं बदमाश थे वो': एटा से कछला गंगाघाट के लिए बुक की कार, चालक को बनाया बंधक; लूट ले गए गाड़ी
Tue, 20 Jun 2023 01:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:34 PM IST
सार
एटा से कछला गंगाघाट के लिए कार बुक करने के बाद बदमाशों ने चालक को बंधक बना लिया। बीच रास्ते में उसे फेंककर बदमाश कार लूट ले गए।
विज्ञापन
थाना सहावर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र में एटा से बुकिंग कराकर लाए ईको कार के चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूट ली। सवार बदमाश कार को लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई। थाना पुलिस और एसओजी पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। एसपी सौरभ दीक्षित ने लुटेरों की गिरफ्तारी और कार बरामदगी के निर्देश दिए हैं।
ईको कार चलाने वाले रामनिवास निवासी एटा के पास दो युवक पहुंचे, उन्होंने कछला गंगाघाट जाने के लिए उसकी कार बुक की। कार बुकिंग करने के बाद दोनों लुटेरे युवक कार में सवार हो गए और कछला गंगाघाट आ गए। पहले दोनों युवक कछला गंगाघाट पर पहुंचे यहां गंगास्नान किया। इसके बाद वह नगरिया पर लौटकर आए। यहां रुककर लुटेरों ने शराब का सेवन किया और चालक को भी पिलाई। इसके बाद दोपहर के समय नगरिया से धनसिंहपुर सहावर की ओर कार को लेकर चल दिए। तभी आगे निकलकर धनसिंहपुर और म्यांसुर के बीच बदमाशों ने चालक रामनिवास के हाथ पैर बांधकर उसे रास्ते में उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें - Agra: रेलवे कर्मचारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, सुसाइड नोट में लिखा- उच्चाधिकारी देते हैं धमकी