{"_id":"5bb8abc9867a5567f340ec0a","slug":"miscreants-looted-fifty-thousand-rupees-from-woman-in-shikohabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे रुपए, बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के लिए बैंक से निकाले थे रुपए, बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रही महिला के हाथ से 50 हजार रुपयों से भरा थैला छीनकर बाइक सवार भाग गए। दिनदाहड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव वासुदेव मई निवासी सत्यवती (50) पत्नी स्वर्गीय रक्षपाल ने बेटी रिंकी की शादी के लिए बैंक खाते में रुपये जमा किए थे। शादी 20 नवंबर को है। शनिवार को शादी की तैयारियों के खर्च के लिए पीएनबी से 50 हजार रुपये निकालने अपनी बेटी देवकी के साथ आई।
रुपये निकाल कर देवकी अपने स्कूल बीडीएम कॉलेज चली गई और मां रुपये लेकर पैदल मैनपुरी चौराहे ओर चल दी। मैनपुरी रोड पर एमपी फार्म हाउस के पास बाइक सवार दो युवकों ने महिला के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में बदमाश कैद
झटके से थैला छीनने के कारण महिला जमीन पर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही सीओ संजय रेड्डी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आसपास निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
लोग चाहते तो पकड़े जा सकते थे बदमाश
जब बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त मौके पर कई लोग खड़े थे। महिला ने शोर मचाया, लेकिन किसी ने भी बदमाशों का पीछा करना उचित नहीं समझा। अगर लोग पीछा करते तो बदमाश पकड़ सकते थे। घटना की जानकारी होते ही उसकी बेटी देवकी और अनुष्का पहुंच गईं। मां और बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।