फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants loot of lakhs after made the employees hostage by showing guns in logistics company

Agra: आधी रात को लॉजिस्टिक कंपनी में घुसे बदमाश, तमंचे दिखाकर कर्मचारियों को बनाया बंधक; लाखों की लूट

Mon, 27 Mar 2023 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Mar 2023 12:49 PM IST
सार

बदमाशों की संंख्या चार थी। सदभी ने नकाब पहने हुए थे। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर कंपनी के कर्मचारियों के एक कमरे में बंद कर दिया, इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
miscreants loot of lakhs after made the employees hostage by showing guns in logistics company
कर्मचारी को तमंचा दिखाकर कमरे की ओर ले जाता बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में बदमाशों ने आधी रात को लॉजिस्टिक कंपनी में धावा बोलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। कंपनी में मौजूद कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर डराने के बाद एक कमरे में बंधक बना लिया, इसके बाद कंपनी के कार्यालय से लाखों की नकदी लूट ले गए।

विज्ञापन

यहां की है घटना

एत्मादपुर थाना क्षेत्र के कुबेरपुर स्थित आइडेंटिफाई डिलेवरी प्लस नाम से लॉजिस्टिक कंपनी है। यहां बीती देर रात चार बदमाशों ने धावा बोला। बदमाशों ने कंपनी में प्रवेश करते ही वहां मौजूद कर्मचारियों पर तमंचे तान दिए। घटना के वक्त कंपनी में सुपरवाइजर शेखर सहित छह अन्य कर्मचारी मौजूद थे। बदमाशों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया, जिसके बाद कंपनी के कार्यालय से सात से आठ लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें - UP: अतीक अहमद के साथ मुख्तार के करीबियों पर भी नजर, एसटीएफ ने निकाला जेल का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पूछताछ की। वहीं कंपनी के एरिया मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed