फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants held advocate wife and elder brother hostage In broad daylight in Agra committed robbery

UP News: बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी और बड़े भाई को बनाया बंधक, दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम

Thu, 29 Aug 2024 07:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 07:18 PM IST
सार

ताजनगरी में बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी और बड़े भाई को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
miscreants held advocate wife and elder brother hostage In broad daylight in Agra committed robbery
जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने अधिवक्ता की पत्नी और बड़े भाई को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान सिर में चोट लगने से महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन


घटना गुड़ की मंडी एमएम गेट की है। यहां सुबह करीब 11 बजे चार बदमाश दिनदहाड़े अधिवक्ता पीयूष पाठक के घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में मौजूद अधिवक्ता की पत्नी और बड़े भाई को बंधक बना लिया। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन

लूटपाट के दौरान अधिवक्ता की पत्नी के सिर में चोट लग गई। इससे वह घायल हो गईं। अधिवक्ता के बड़े भाई ने बताया कि वह बदमाशों में से एक को पहचानते हैं। वह उनके घर सफाई का काम करने आता था। पहले घर की पुताई भी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed