फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants crushed farmer with a pickup vehicle incident took place in protest against buffalo theft

Mainpuri: बदमाशों ने पिकअप गाड़ी से किसान को कुचला, भैंस चोरी के विरोध में हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 15 Oct 2024 12:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Oct 2024 12:57 PM IST
सार

भैंस चोरी करके ले जा रहे बदमाशों का विरोध करने की कीमत किसान को जान देकर चुकानी पड़ी। बदमाशों ने पिकअप गाड़ी से किसान को कुचल दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Miscreants crushed farmer with a pickup vehicle incident took place in protest against buffalo theft
मृतक किसान और विलाप करती परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करके भाग रहे बदमाशों ने रोकने पर किसान पर गाड़ी चढ़ा दी। सीधी टक्कर से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। 
विज्ञापन




नगर पंचायत के हरीसिंहपुर निवासी 45 वर्षीय  सत्यनारायण बाथम पुत्र विद्याराम बाथम का बिधूना मार्ग पर सड़क किनारे मकान है। मंगलवार सुबह चार बजे की घटना है। तड़के आए बदमाशों ने सत्यनारायण के घर के बाहर से भैंस चोरी कर ली। बदमाशों को भैंस पिकअप गाड़ी से ले जाने लगे। इससे पहले गाड़ी में गांव के ही धर्मेंन्द्र शाक्य की भैंस भी चोरी कर ली थी। बदमाशों की आहट से गांव में जगार हो गई। शोर सुनकर  सत्यनारायण भी नींद से जाग गए। 
विज्ञापन


सत्यनारायण को अपनी ओर आते देख बदमाशों ने पिकअप गाड़ी वहां से दौड़ा दी। इस दौरान सत्यनारायण और उनकी पत्नी ने गाड़ी को रोकने के प्रयास किया। बदमाशों ने सत्यनारायण को गाड़ी से रौंद दिया, वहीं पत्नी बाल-बाल बच गईं। किसान को कुचलते हुए चोर किशनी चौराहे की तरफ फरार हो गए। सत्यनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed