{"_id":"5b4da39e4f1c1b3a748b53d5","slug":"miscreants-attacked-on-businessman-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पार्ट्स कारोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग, सिर में लगी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पार्ट्स कारोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग, सिर में लगी गोली, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के टीपी नगर में टोरंट पॉवर के दफ्तर के बाहर सोमवार रात कार में हवा डलवा रहे ऑटो पार्टस कारोबारी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर पर अंधाधुंध फायर किए गए।
एक गोली उनके सिर में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हमले की वजह सामने नहीं आई है। कारोबारी ने भी हमलावरों पर जवाबी फायर किए।
बलबिंदर पश्चिमी पुरी में विश्वकर्मा ग्रीन अपार्टमेंट में रहते हैं। इससे पहले कमला नगर में और उससे पहले शिवपुरी में रहते थे। उनकी टीपी नगर में मनकीत ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है।

कार में हवा डलवा रहा था कारोबारी
सोमवार रात करीब दस बजे दुकान से कार से निकले थे। इसके बाद टोरंट पॉवर के ऑफिस के पास कार रोकी। यहां पंक्चर वाले की दुकान है। उससे टायर में हवा भरने के लिए कहा।
वो खुद गाड़ी के बाहर आ गए। हमलावर इसी ताक में थे। वो जैसे ही कार से उतरे, बाइक सवार दो हमलावर आ गए। उन्हें निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दीं।
वो तेजी से झुके, खुद को बचाया। अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और जवाबी फायरिंग की। उन्होंने दो गोलियां चलाईं। इससे बाइक सवार दोनों बदमाशों के पैर उखड़ गए। वे भागने लगे।

तभी एक बदमाश पैदल आया। उसने नजदीक आकर बलबिंदर के चेहरे पर गोली मारी। जो आंख से होते हुए अंदर जाकर धंस गई। जिससे वो घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए भाग निकले।
हरीपर्वत के इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के तरीके से लगता है कि यह रंजिश का मामला है। कोई बलबिंदर की जान लेने पर आमादा था।
हरीपर्वत के इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के तरीके से लगता है कि यह रंजिश का मामला है। कोई बलबिंदर की जान लेने पर आमादा था।