फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreant Shot Died Man In Agra Sikandra Crime News

आगराः युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस

Tue, 08 Sep 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 08 Sep 2020 12:29 AM IST
सार

पुलिस ने आसपास फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें चार युवक पैदल जाते दिख रहे हैं। हत्या के बाद वह फरार हो गए। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Miscreant Shot Died Man In Agra Sikandra Crime News
Crime - फोटो : Twitter

विस्तार

आगरा के सिकंदरा में गांव लखनपुर के पास सोमवार की शाम सात बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथ चल रहे तीन युवक भाग गए, उन्हीं पर शक जताया जा रहा है। देर रात पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में लगी थी। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लखनपुर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने वाले बाइक पर सवार थे। हत्या के बाद आसानी से भाग गए। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से बात की। उन्होंने पुलिस को बताया कि चार-पांच युवक पैदल जा रहे थे। मृतक युवक भी उनके साथ ही चल रहा था।
विज्ञापन


सभी आपस में बात कर रहे थे। अचानक उनमें विवाद शुरू हो गया। जोर-जोर से आवाज आने लगीं। इसी दौरान गोली चली। कनपटी पर गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। बाकी भाग गए। मृतक की उम्र तकरीबन 35 साल है। वह मजदूर लग रहा है। फैक्टरी में काम करके घर लौटकर जा रहा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद 
पुलिस ने आसपास फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें चार युवक पैदल जाते दिख रहे हैं। हत्या के बाद वह फरार हो गए। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फोटो सोशल मीडिया पर डाली जाएगी। आसपास के गांव में भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed