फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreant looted Three lakh Rupees from government teacher

मैनपुरीः बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका को दिनदहाड़े लूटा, तीन लाख रुपये लेकर फरार

Sat, 29 Jun 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
miscreant looted Three lakh Rupees from government teacher
लूट का शिकार हुई शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही शिक्षिका से बाइक सवार लुटेरों ने तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात शुक्रवार दोपहर राधारमन रोड पर हुई।
विज्ञापन

शिक्षिका ने रुपये मकान बनवाने के लिए बैंक से निकाले थे। 

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हंसनगर निवासी प्रीती गांव मैदेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं और उनके पति प्रवेश कुमार मौजेपुर हविलिया में शिक्षक हैं। शिक्षक दंपती अपना मकान बनवा रहे हैं।

शुक्रवार दोपहर प्रीती ने मकान बनवाने के लिए स्टेशन रोड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स से तीन लाख रुपये निकाले। स्कूटी में रुपये से भरा बैग रखकर वह घर लौट रहीं थीं।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे राधारमन रोड पर घर से कुछ दूरी पर किसी ने पीछे से आवाज दी। इस पर प्रीती रुक गईं और स्कूटी की खुली हुई डिक्की को बंद करने का प्रयास करने लगीं। 

तभी बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरे नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए और शिक्षिका शोर मचाती रह गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर जा चुके थे।

सूचना पर कोतवाल ओमहरि वाजपेई मौके पर पहुंचे और छानबीन की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। पीड़िता की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। 

लूट की वारदात के बाद कोतवाली पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए। यहां पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को चिह्नित भी किया है। आशंका जताई जा रही है कि लुटेरे बैंक से ही शिक्षिका का पीछा कर रहे थे। 
 

लूट की वारदात के बाद शिक्षक संगठनों ने आक्रोश जताया है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव यादव व जिला प्रभारी प्रणवीर यादव ने कहा कि अगर कोतवाली पुलिस ने लूट का खुलासा जल्द नहीं किया तो शिक्षक एसपी से मुलाकात करेंगे। 


ओमप्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थी। राधारमन रोड पर वह डिक्की को सही कर रही थी। तभी बाइक सवार नकदी से भरा बैग उठा ले गए। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed