फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor truck driver and his patener surrender in police station who tried to kill daroga by crushing with truck

'साहब...गोली मत मारना': गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचे दरोगा को मारने का प्रयास करने वाले, बोले- हम सुधर गए

Fri, 21 Jul 2023 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 02:57 PM IST
सार

दरोगा को ट्रक से कुचलकर मारने का प्रयास करने वाला नाबालिग ट्रक चालक और उसका साथी गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचे। तख्ती पर लिखा था कि  'साहब...गोली मत मारना, हम सरेंडर करने आए हैं।'
 

विज्ञापन
minor truck driver and his patener surrender in police station who tried to kill daroga by crushing with truck
एनकाउंटर के डर से आत्मसर्मपण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाने में दोपहर के समय ट्रक चालक किशोर और  उसका साथी गले में तख्ती डालकर आत्मसमर्पण करने पहुंचे तो पुलिस भी हैरान रह गई। ये दोनों वही आरोपी हैं, जिनके द्वारा थाने में तैनात एक दरोगा  को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। आरोपियों ने बताया कि एनकाउंटर के डर से आत्मसर्मपण करने आए हैं। 

विज्ञापन

ये है मामला 

एक सप्ताह पहले पुलिस ने किशोर को  मोरंग से भरे ट्रक को चलाते हुए पकड़ा था। पुलिस  ने ट्रक को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कर दिया, जबकि किशोर को 41 का नोटिस देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद आरोपी किशोर ने अपने दूसरे साथी रामकुमार के साथ मिलकर शनिवार की रात ट्रक चोरी करने की योजना बनाई। वे दोनों ट्रक को चोरी करके ले जा रहे थे, तभी किसी तरह पुलिस को इसकी भनक लग गई। सूचना के बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा किया, तो चालक ने दरोगा को कुचलने का प्रयास किया। 

ये भी पढ़ें - दामाद की दौलत पर बिगड़ी नीयत: ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी ने भी दिया साथ; जानें कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा को कुचलने का किया था प्रयास 

पुलिस से खुद को घिरता देख आरोपी चालक और उसका साथी चलते ट्रक से कूद कर भाग गए। ट्रक को सकीट थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच शुक्रवार को दोनों आरोपी गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचे । गुहार लगाते हुए बोले 'साहब हम ट्रक चोर है, हमें गोली मत मारना। हमसे गलती हो गई थी। आगे कभी दुबारा ऐसा नहीं करेंगे।' पुलिस ने दोनों आरोपी चालक किशोर निवासी अरराना खैर अलीगढ़ और उसके साथी रामकुमार निवासी माझीपुर गौंडा अलीगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। 

ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed