फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   In-laws burnt son-in-law alive by pouring petrol wife also supported in agra up news

दामाद की दौलत पर बिगड़ी नीयत: ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पत्नी ने भी दिया साथ; जानें कहानी

Sat, 22 Jul 2023 02:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 02:36 PM IST
सार

दहेज के लिए महिलाओं के साथ प्रताड़नाओं के कई केस सुने होंगे, लेकिन आगरा में ससुराल वालों की नीयत दामाद की दौलत पर बिगड़ गई। पैसे हड़पने के लिए ससुराल वालों ने दामाद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दामाद को गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
In-laws burnt son-in-law alive by pouring petrol wife also supported in agra up news
अस्पताल में भर्ती दामाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के महादेवी नगर में ससुराल से पत्नी को बुलाने गया युवक जिंदा जल गया। उसे गंभीर हालत में दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने पत्नी, सास और साले के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश की धारा में केस दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों ने युवक पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

यहां का है मामला

जगनेर के गांव नगला भुम्मा निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ भूरा की शादी 8 नवंबर 2019 को टेढ़ी बगिया स्थित महादेवी नगर निवासिनी प्रीति के साथ हुई थी। धर्मेंद्र मजदूरी करता है। उसके भाई लोकेश का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रीति का व्यवहार ससुराल में ठीक नहीं था। वह अधिक समय मायके में रहती थी। तीन महीने से मायके में थी। 18 जुलाई को धर्मेंद्र उसे बुलाने ससुराल गया था।

ये भी पढ़ें -  बिस्तर पर बीवी संग घिनौनी हरकत: सिटी मजिस्ट्रेट पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध, कोर्ट में बताई दर्दनाक कहानी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आरोप

आरोप लगाया कि वहां धर्मेंद्र को साले अजय सिंह, सास शीला और पत्नी प्रीति ने पकड़ लिया। उस पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाया। इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया। उचित इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें -   UP: फंदे पर लटकी किशोरी को बचाने के लिए सिपाही ने लगाया गजब का दिमाग, इस तरह बचाई जान; आप भी करेंगे सैल्यूट

 
विज्ञापन

मेरा तलाक करा दो, रुपये दिला दो...

धर्मेंद्र का एक वीडियो पुलिस को मिला है। इसमें वो कह रहा है कि वह ससुराल पहुंचा था। साले अजय, शीला देवी, प्रीति चौहान ने मेरे ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। मैं रुपये मांगने के लिए गया था। उन्होंने मकान बनवाने के लिए पांच लाख रुपये लिए थे। उसी के चक्कर में आग लगा दी। मेरे पैसे दिला दो, मेरा तलाक करा दो, जो मारने के लिए मेरे पीछे पड़े हैं।

ये बोले थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि लोकेश की तहरीर के आधार पर पत्नी, सास और साले के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। धर्मेंद्र के बयान भी दर्ज किए गए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

पत्नी ने दर्ज कराया था परिवाद

थानाध्यक्ष ने बताया कि धर्मेंद्र का पत्नी प्रीति से काफी समय से विवाद चला रहा है। तीन साल पहले प्रीति ने महिला थाना में प्रार्थनापत्र दिया था। उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वह मायके में रह रही थी। दोनों परिवारों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। वहां समझौता हुआ था। फिर से विवाद होने की बात कह प्रीति मायके में रहने लगी और कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया। धर्मेंद्र के दो बच्चे हैं। इनमें एक की उम्र ढाई साल तो दूसरे की छह महीने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed