फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor school girl from West Bengal came to Firozabad to meet her boyfriend

'पबजी' पर प्यार चढ़ा परवान: प्रेमी के लिए 1250 किमी दूर से आई 14 साल की छात्रा, जानिए फिर क्या हुआ

Fri, 29 Oct 2021 12:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Oct 2021 12:19 AM IST
सार

ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए परवान चढ़े प्यार के लिए पश्चिम बंगाल की नाबालिग छात्रा ने अपना घर छोड़ दिया। वह अपने प्रेमी के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले आ गई। किशोरी और युवक अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।  

विज्ञापन
Minor school girl from West Bengal came to Firozabad to meet her boyfriend
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पश्चिम बंगाल की नाबालिग किशोरी की दोस्ती ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान फिरोजाबाद के संतनगर निवासी युवक से गई। नंबर का आदान-प्रदान होने के बाद बातों का दौर चला और दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद किशोरी और युवक योजना बनाकर अपनों घरों से भाग गए। 

विज्ञापन


युवक और किशोरी ने चोरी-छिपे से शादी कर ली। बताया जाता है कि किशोरी 14 वर्ष की है, कक्षा 11 में पढ़ाई करती है। युवक मेहंदी डिजाइनर है। वर्तमान में किशोरी युवक के घर में ही रह रही है। मामले की शिकायत पर दक्षिण पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा है। 
विज्ञापन


आगरा: पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने पर कार्रवाई, कश्मीरी छात्र 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना दक्षिण पुलिस के अनुसार, संत नगर निवासी युवक और किशोरी ने बताया कि दोनों की पहचान पबजी खेलते समय हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगे। दोस्ती प्यार में तब्दील हुई। किशोरी एक माह पूर्व टीकाकरण कराने की बात कहकर घर से चली गई। यहां से युवक भी चला गया। 

पश्चिम बंगाल में ही रचाई थी शादी 
दोनों की मुलाकात पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर में हुई। वहां दोनों ने शादी रचा ली। शादी के बाद किशोरी को लेकर युवक अपने घर फिरोजाबाद आ गया। यहां किशोरी युवक की पत्नी के रूप में रहने लगी। उधर, लापता होने पर परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई। 

मामला दर्ज कर पश्चिम बंगाल पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों ने किशोरी को फोन किया तो उसने एक दिन उनका फोन उठा लिया। बातों में लेकर परिजनों ने किशोरी से उसका पता पूछा और पश्चिम बंगाल पुलिस को जानकारी दी। 

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण पुलिस को सूचना दी। दक्षिण थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि किशोरी को पश्चिम बंगाल पुलिस की सूचना पर बरामद कर युवक को हिरासत में लिया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस के आने का इंतजार किया रहा है। किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। 

आठ माह पूर्व हुई थी दोनों की दोस्ती
युवक की दोस्ती आठ माह पूर्व किशोरी से हुई थी। तीन माह पूर्व किशोरी ने परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया था। हालांकि युवक के दूसरे धर्म का होने के कारण परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए तो किशोरी ने परिजनों को पूरी तरह से विश्वास में ले लिया और युवक के साथ भागने की योजना बनाई। 

धर्म परिवर्तन कराने की हुई थी बात
किशोरी द्वारा युवक से विवाह किए जाने की जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो उन्होंने पूरी तरह से किशोरी को अपने पक्ष में लेने की कोशिश की। परिजनों ने बातचीत में किशोरी से कहा कि वह उसकी शादी से खुश हैं और और परिवार का कोई सदस्य नाराज नहीं है। हालांकि युवक को अपना धर्म परिवर्तन करना होगा लेकिन किशोरी ने धर्म परिवर्तन कराने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed