{"_id":"6631e11308972179700fb90e","slug":"minor-national-wrestler-molestation-case-accused-wrestler-rameshwar-and-bharat-kesari-harikesh-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाबालिग राष्ट्रीय पहलवान से छेड़छाड़, गाड़ी से खींचा....फिर फायरिंग का आरोप; दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाबालिग राष्ट्रीय पहलवान से छेड़छाड़, गाड़ी से खींचा....फिर फायरिंग का आरोप; दर्ज हुआ मुकदमा
Wed, 01 May 2024 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 01 May 2024 11:58 AM IST
सार
आगरा में नाबालिग राष्ट्रीय पहलवान से छेड़छाड का मामला सामने आया है। इस मामले में पहलवान समेत आठ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ये घटना अप्रैल में हुई, नाबालिग राष्ट्रीय पहलवान भारत केसरी के साथ आई थी।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर बगदा में दंगल देखने आई राष्ट्रीय स्तर की नाबालिग पहलवान के साथ छेड़खानी हुई। इस मामले में हाथरस के नामी पहलवान रामेश्वर और साथियों पर अभद्रता करने के आरोप लगाए गए। मामले में थाना ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
दंगल के दौरान खंदौली के गांव सेमरा में पहलवान हरिकेश और रामेश्वर के बीच कुश्ती के दौरान विवाद हुआ था। हरिकेश ने आरोप लगाया कि जब वह अकबरपुर गांव में पहुंचे तो रामेश्वर और उनके साथियों ने घेर लिया। आरोप लगाया कि रामेश्वर ने अपनी गाड़ी से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी में बैठी नाबालिग राष्ट्रीय स्तर की पहलवान को कार से खींचने का प्रयास किया गया और कपड़े फाड़ दिए गए।
भारत केसरी हरिकेश ने रामेश्वर और उसके साथियों पर फायरिंग का भी आरोप लगाया। नाबालिग पहलवान की तहरीर पर पुलिस ने हाथरस के सहपऊ के रहने वाले पहलवान रामेश्वर और उसके साथियों अरविंद, असनुर खां, सुखवीर व चार अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज और बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें भारत केसरी हरिकेश और रामेश्वर हाथरस में ही एक ही अखाड़े के पहलवान रहे हैं, अब अपना खुद का अखड़ा चलाते हैं। इस मामले में थाना ताजगंज पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।