फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah UP News minor girl kidnapped in etah after kanpur kidnapping case

युवक ने प्रेमिका को बहाने से बुलाकर किया अगवा, परिवार से मांगी एक करोड़ की फिरौती

Sat, 25 Jul 2020 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Etah UP News minor girl kidnapped in etah after kanpur kidnapping case
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर हत्या की धमकी देते हुए उसके परिजनों से फिरौती मांगी। एक करोड़ की फिरौती की बात सुनकर परिजनों और पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन


थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती प्रेमी के बुलाने पर गुरुवार की रात करीब 10 बजे उसके पास पहुंच गई। इस दौरान युवती अपने पिता का फोन भी साथ ले गई। युवती के पहुंचते ही प्रेमी उसका अपहरण का चरी के खेत में ले गया और युवती से अपने घरवालों से एक करोड़ रुपये मांगने को कहा। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने रुपये नहीं मांगे तो उसकी हत्या कर देगा। 
विज्ञापन



प्रेमी की बात सुनकर युवती के होश उड़ गए। इस पर युवती ने पिता के मोबाइल से चाचा को फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह आठ बजे युवती के चाचा ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार दोपहर चाचा के फोन पर आरोपी ने दोबारा फोन किया और फिरौती मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बार किया फोन

रात आठ बजे तक आरोपी ने करीब चार से पांच बार फोन आए। इधर, पुलिस भी सक्रिय हो गई। एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खां गांव पहुंचकर परिजनों से वार्ता कीह और आश्वासन देकर कॉलर का नंबर सर्विलांस पर लगवाया। युवती की बरामदगी के लिए थाना मारहरा के साथ पिलुआ, मिरहची, अवागढ़, कोतवाली देहात और रिजोर थाना प्रभारी निरीक्षकों को लगाया गया। 

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने युवती को गांव के बाहर चंद्रपाल के खेत से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पवन पुत्र चंद्रपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के बाद युवती को हत्या का भय दिखाकर एक करोड़ रुपये फिरौती मांगने की बात कबूल कर ली है।

 

यह भी पढ़ें: संजीत अपहरण कांड: सीएम योगी ने चार अधिकारियों को किया सस्पेंड, आप नेता संजय सिंह परिजनों से मिले

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमी ने युवती को बुलाकर हत्या करने का भय दिखाकर परिजनों से फिरौती की मांग कराई थी। नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद युवती को गांव के बाहर से सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed