{"_id":"5c6e38a8bdec2232285b15c5","slug":"minor-girl-die-due-to-falling-of-roof-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: घर के बाहर खड़ी थी छात्रा, तभी हुआ ऐसा हादसा परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: घर के बाहर खड़ी थी छात्रा, तभी हुआ ऐसा हादसा परिवार में मचा कोहराम
Thu, 21 Feb 2019 11:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
छात्रा का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिले के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर में मकान का छज्जा गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पाकर थाना पुलिस एवं सहावर तहसील की राजस्व टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
हादसा गुरुवार की सुबह हुआ जब अंशु (14) पुत्री डाल चंद्र छत पर किसी काम से गई थी। उसी समय छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। अंशुृ मलबे में दब गई। पिता डालचंद्र, मां व अन्य ग्रामीणों ने जैसे तैसे मलबा हटाकर उसे निकाला, लेकिन तब तक अंशु की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
किशोरी की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वहीं सहावर के तहसीलदार व राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। राजस्व कर्मियों ने हादसे की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंपी है।
विज्ञापन
अंशु तारावती इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा थी। वो स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी, लेकिन हादसे का शिकार हो गई। परिजनों ने बताया कि अंशु पढ़ने में पढ़ने में तेज थी। घर में सबकी लाडली थी।